लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने उदित राज को असंगठित श्रमिक एवं कर्मचारी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 22:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर कांग्रेस ने रविवार को अखिल भारतीय असंगठित श्रमिक कांग्रेस का नाम बदलकर असंगठित श्रमिक एवं कर्मचारी कांग्रेस कर दिया तथा उदित राज को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया। इसमें पेशेवर शामिल नहीं है क्योंकि कांग्रेस में इसके लिए एक अलग विभाग (आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस) है।

कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) के अतिरिक्त कार्यकारी सदस्य नामित किए।

पार्टी के एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डीपीसीसी की कार्यकारी समिति, स्थायी आमंत्रितों और विशेष आमंत्रितों में अतिरिक्त व्यक्तियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

उन्होंने डीपीसीसी की सात जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्ष भी तत्काल प्रभाव से नियुक्त किए। डीपीसीसी में पांच स्थायी आमंत्रित और 15 विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए गए। सभी पूर्व विधायक डीपीसीसी की कार्यकारी समिति के पदेन सदस्य हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘कांग्रेस ने अखिल भारतीय असंगठित श्रमिक कांग्रेस का नाम असंगठित श्रमिक एवं कर्मचारी कांग्रेस कर दिया और उदित राज को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया। इसने निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद सिंह के काम की भी सराहना की।’’

रविवार को पार्टी ने बीना शांताराम को गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष भी नामित किया।

कांग्रेस ने सम्राट रे को एनएसयूआई की त्रिपुरा इकाई का प्रमुख भी नियुक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए