लाइव न्यूज़ :

कपिल मिश्रा ने पाकिस्तान से की विपक्ष की तुलना, भड़की कांग्रेस ने कहा- भारत की अस्मिता के खिलाफ

By भाषा | Updated: January 23, 2020 20:55 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग और अन्य स्थानों पर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबले जैसा करार दिया है ।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा द्वारा दिल्ली चुनाव को ‘भारत एवं पाकिस्तान के बीच मुकाबला’ करार देने की कांग्रेस ने निंदा की सिंघवी ने कहा-विपक्ष की तुलना पाकिस्तान से करना भारत की अस्मिता के खिलाफ है।

कांग्रेस ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव को ‘भारत एवं पाकिस्तान के बीच मुकाबला’ करार देने की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्ष की तुलना पाकिस्तान से करना भारत की अस्मिता के खिलाफ है।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे शत्रुओं, एक पड़ोसी देश, जो हम पर आतंकवाद का आक्रमण करता है, उससे एक गणतांत्रिक-लोकतांत्रिक विपक्ष की बराबरी करना भारत की अस्मिता के विरुद्ध है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम इसकी भर्त्सना करते हैं। हां, आप लोकतांत्रिक तरीकों से जीतिए। आपका स्वागत है।’’

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग और अन्य स्थानों पर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबले जैसा करार दिया है ।

अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रह चुके कपिल मिश्रा दिल्ली के मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार हैं । एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कपिल मिश्रा ने दावा किया, ‘‘आठ फरवरी को दिल्ली में भारत बनाम पाकिस्तान होगा । 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा ।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर