लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 240 विधानसभा सीटों के लिये कांग्रेस से हुआ समझौता: शरद पवार

By भाषा | Updated: July 28, 2019 14:28 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच 288 विधानसभा सीटों में से 240 सीटों पर सहमति बनी है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘राकांपा और कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनाव के लिये 240 सीटों पर सहमत हुए हैं।राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बारे में आपत्तियों के चलते विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की योजना बना रही है।

पुणे (महाराष्ट्र), 28 जुलाई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच 288 विधानसभा सीटों में से 240 सीटों पर सहमति बनी है। इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बारे में आपत्तियों के चलते विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की योजना बना रही है।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने कहा कि दोनों प्रमुख विपक्षी पार्टियों के नेता शेष सीटों के लिये स्वाभिमानी पक्ष जैसे अन्य संगठनों से बात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘राकांपा और कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनाव के लिये 240 सीटों पर सहमत हुए हैं।’’

पवार ने बताया कि सीट बंटवारे पर बातचीत पूरी कर ली जाएगी और अगले कुछ दिनों में विधानसभा क्षेत्रवार उम्मीदवारों की सूची तैयार की जायेगी। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के साथ आने के सवाल पर पवार ने कहा, ‘‘मुंबई में मैने कुछ मनसे नेताओं से मुलाकात की।

हाल में राज ठाकरे सोनिया गांधी से मिले। मनसे नेताओं को ईवीएम को लेकर संदेह हैं और उनका मानना है कि इस संबंध में कुछ फैसला किये जाने की आवश्यकता है। मनसे चुनाव बहिष्कार के पक्ष में है लेकिन यह हमारे लिये स्वीकार्य नहीं है।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप