लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कांग्रेस व द्रमुक ने सीट बंटवारे को लेकर वार्ता की

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:41 IST

Open in App

पुडुचेरी, आठ मार्च पुडुचेरी में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर सोमवार को कांग्रेस और द्रमुक ने दूसरे दौर की बातचीत की। दोनों पार्टियों के बीच जल्द ही समझौता होने की संभावना है।

पहले दौर की बातचीत के एक दिन बाद दोनों पार्टियों के नेताओं ने यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में फिर से वार्ता की।

करीब 45 मिनट के विचार-विमर्श के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने पत्रकारों से कहा कि द्रमुक के प्रतिनिधियों ने उन्हें बताया है कि वे कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

इस केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा की 30 सीटें है जिनपर छह अप्रैल को चुनाव होगा।

द्रमुक की मांग को सार्वजनिक करने से इनकार हुए नारायणसामी ने कहा कि वह आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समक्ष पूरा ब्यौरा रखेंगे।

सीट बंटवारे की बातचीत में कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एवी सुब्रमण्यम और अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया जबकि द्रमुक की ओर से उसके संयोजक एसपी शिवकुमार और आर शिवा ने वार्ता की।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिनेश गुंडू राव चेन्नई में द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन से बातचीत करेंगे और मंगलवार तक सीट बंटवारे पर निर्णय हो जाएगा।

वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि द्रमुक ने नौ सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। चुनाव में कांग्रेस के 15 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी जबकि द्रमुक के टिकट पर दो प्रत्याशी विधानसभा पहुंचे थे।

इस बीच गठबंधन को लेकर चुप्पी साधे रहे एआईएनआरसी के संस्थापक नेता एन रंगासामी ने अपनी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता की है और इस बात पर चर्चा की है कि क्या पार्टी को भाजपा से समझौता करना चाहिए या 2016 की तरह अकेले चुनावी रण में उतरना चाहिए।

रंगासामी के करीबी सूत्रों ने बताया कि अबतक कोई फैसला नहीं हुआ है।

बताया जाता है कि रंगासामी नारायणसामी नीत पूर्व सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद भगवा दल में शामिल हुए नम:शिवायम को भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पेश करने से खुश नहीं हैं।

एआईएनआईसी ने पुडुचेरी की एकमात्र सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा और अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन करके लड़ा था लेकिन उसे चुनाव हारना पड़ा था और कांग्रेस ने यह सीट जीती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए