लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने दी इफ्तार पार्टी, सबको बुलाया लेकिन कोई नहीं गया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 5, 2018 09:27 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद  केजरीवाल ने सोमवार (4 जून) को इफ्तार पार्टी दी थी, लेकिन कई दिग्गज इस पार्टी से नदारत दिखे।

Open in App

नई दिल्ली, 5 जून: दिल्ली के सीएम अरविंद  केजरीवाल ने सोमवार (4 जून) को इफ्तार पार्टी दी थी, लेकिन कई दिग्गज इस पार्टी से नदारत दिखे। इसमें विपक्षी नेताओं, नौकरशाहों से लेकर केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों तक को न्योता था। हालांकि, इनमें से कोई नहीं पहुंचा।चाणक्यपुरी क्षेत्र के पालिका सर्विसेज ऑफि सर्स इंस्टीट्यूट में आयोजित पार्टी फीकी रही क्योंकि उप-राज्यपाल अनिल बैजल और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित कई जाने माने लोग इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

दिल्ली: BJP में शामिल हो सकते हैं पूर्व AAP नेता कपिल मिश्रा, बोले- कौरव एक साथ हैं तो पांडव जरूर इकट्ठा होंगे

इफ्तार के इंतजाम

इस पार्टी के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से खास इंतजाम पूरे थे। इतना ही नहीं सजावट का ख्याल रखा गया था और शाकाहारी व मांसाहारी, दोनों तरह के पकवानों का इंतजाम भी था। ये पार्टी शाम 7 बजे से लेकर 8 बजे तक चली। आप की ओर से सभी को ‘प्रोटोकॉल के मुताबिक’ न्योता भेजा था। प्रोटोकॉल के तहत उप राष्ट्रपति, लेफ्टिनेंट गवर्नर, विपक्ष के नेता, सभी पार्टियों के विधायक, सांसद और राजनयिक आते हैं। इस पार्टी में आप नेताओं के अलावा आतिशी मार्लेना और दिलीप पांडे कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

इन्होंने बनाई दूरी

कांग्रेस और बीजेपी की ओऱ से कोई भी बड़ा नेता इस इफ्तार पार्टी में नहीं पहुंचा। खबर के अनुसार लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल राष्ट्रपति भवन में आयोजित गर्वनरों और लेफ्टिनेंट गवर्नरों की कॉन्फ्रेंस में गए थे। इतना ही नहीं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंदर गुप्ता भी यहां नहीं पहुंचे थे। वहीं, खबरों की मानें तो मुख्य सचिव अंशु प्रकाश तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। कई 'आप’ विधायक भी इसमें उपस्थित नहीं हुए।

 2019 में मोदी को मात देने के लिए क्या गठबंधन कर सकते हैं AAP और कांग्रेस, इन फॉर्मूलों की है चर्चा

दिखा वीआईपी कल्चर

केजरीवाल की इफ्तार में खास लोगों के लिए विशेष तौर पर एक वीआइपी हिस्सा तैयार किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री व मंत्रियों के अलावा चुनिंदा लोगों को ही बैठने के लिए जगह थी। आमजनों के लिए अलग जगह बनाई गई थी।  

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब