लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस-एआईयूडीएफ गठजोड़ घुसपैठियों का स्वागत करने के लिए सारे दरवाजे खोल देंगे:शाह

By भाषा | Updated: January 24, 2021 17:04 IST

Open in App

नलबाड़ी(असम),24 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आरोप लगाया कि यदि कांग्रेस-एआईयूडीएफ गठजोड़ असम में सत्ता में आता है तो ये दल घसुपैठियों का स्वागत करने के लिए ‘‘सारे द्वार’’ खोल देंगे।

शाह ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस शासन ने सिर्फ खूनखराबा दिया है, जिसमें हजारों युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या कांग्रेस और बदरूद्दीन अजमल असम को घुसपैठ से मुक्त रख पाएंगे? यदि वे सत्ता में आते हैं, तो वे उनका स्वागत करने के लिए सारे दरवाजे खोल देंगे क्योंकि यह उनका वोट बैंक है। ’’

शाह ने चुनावी राज्य असम में अपनी पहली चुनावी रैली में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिर्फ भाजपा ही राज्य को पड़ोसी देश से घुसपैठ से रक्षा कर सकती है।

असम विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। कांग्रेस ने इसके लिए एआईयूडीएफ, भाकपा, माकपा, भाकपा(एमएल) और आंचलिक गण मोर्चा (एजीएम) के साथ गठजोड़ किया है।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने बांटों और राज करो की अंग्रेजों की नीति जारी रखी है। उसने आदिवासी और गैर-आदिवासी, असमी लोगों और पर्वतीय लोगों, बोडो और गैर-बोडो के बीच विभाजन पैदा कर दिया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘20 साल में सिर्फ खूनखराबा हुआ है और कांग्रेस द्वारा चलाई गई गोलियों से 10,000 असमी युवक मारे गये हैं।’’

लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए शाह ने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में फिर से आएगी तो असम गोली मुक्त, आंदोलन मुक्त और बाढ़ मुक्त बनेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘एक चीज तो निश्चित है कि असम कांग्रेस और एआईयूडीएफ के हाथों में सुरक्षित नहीं रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो