लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने सरकार पर मनरेगा के बजट में कटौती का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के बजट में कटौती कर दी है और अब इस योजना के तहत लोगों को तय अवधि तक रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर ध्यान देना चाहिए ताकि शहरों से गांव की ओर लौटे गरीब लोगों को रोजगार मिल सके।

उन्होंने संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने मनरेगा को कांग्रेस की सरकार का जीवित स्मारक बताया था। लेकिन यही योजना कोरोना संकट के समय लोगों के काम आई। अब मोदी सरकार इस योजना को खत्म कर रही है।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘मनरेगा का बजट 2020-21 में 1.11 लाख करोड़ रुपये रखा था और अब 73 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है। जो पैसा राज्यों को दिया गया उसमें से 63 हजार करोड़ रुपये खर्च हो गया है। 21 राज्यों के पास पैसा नहीं है। अब वह रोजगार के दिन घटाते जा रहे हैं।’’

खड़गे ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार कहती है कि मनरेगा के लिए पैसे की कमी नहीं है। लेकिन अब लोगों को मनरेगा के तहत तय अवधि तक काम नहीं मिल रहा है। गरीबों और मजदूरों को नुकसान हो रहा है। नवंबर, 2021 में लोगों को सिर्फ औसत 11.66 दिनों को काम मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री जी से कहना चाहते हैं कि कोविड से प्रभावित हुए ग्रामीण लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने पर ध्यान दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो