लाइव न्यूज़ :

Congress 8th candidate list 2024: सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह, चौहान को टक्कर देंगे शर्मा, कुल 194 उम्मीदवार घोषित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 27, 2024 23:33 IST

Congress 8th candidate list 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 14 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की जिसमें सबसे प्रमुख नाम मध्य प्रदेश के विदिशा से प्रताप भानु शर्मा और गुना से राव यादवेन्द्र सिंह का है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा और सीतापुर से नकुल दुबे को टिकट मिला है।शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है।

Congress 8th candidate list 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी। मध्य प्रदेश के गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा और सीतापुर से नकुल दुबे को टिकट मिला है। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की। पार्टी ने चौदह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें से चार तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से और तीन-तीन मध्य प्रदेश और झारखंड से हैं।

शर्मा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और यादवेंद्र सिंह केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती देंगे। चौहान दो दशक बाद लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं तो सिंधिया भाजपा की तरफ से पहली बार गुना से लोकसभा उम्मीदवार हैं। इससे पहले वह गुना से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते थे, लेकिन चार साल पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

कांग्रेस की सूची में झारखंड से तीन, मध्य प्रदेश से तीन, तेलंगाना से चार और उत्तर प्रदेश से चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा, सीतापुर से नकुल दुबे, महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी और बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को टिकट दिया गया है।

मध्य प्रदेश के दामोह से तरवर सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने झारखंड के खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग से जयप्रकाश पटेल को उम्मीदवार बनाया है। जयप्रकाश पटेल पिछले दिनों भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

तेलंगाना के आदिलाबाद से सुगन कुमारी चेलीमाला, निजामाबाद से टी. जीवन रेड्डी, मेडक से नीलम मधु और भोंगीर से सी किरण कुमार रेड्डी को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 208 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले उसने सात अलग-अलग सूची जारी करके कुल 194 उम्मीदवार घोषित किए थे।

देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतगणना चार जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावमल्लिकार्जुन खड़गेज्योति रंधावा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतनाश्ते में इडली और वड़ा के साथ ही सत्ता की खींचतान कम?, आखिर कैसे 60 दिन बाद सीएम सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार फिर से एकजुट?, जानें कहानी

भारतराजद गठबंधन की वजह से बिहार हारे, कांग्रेस प्रत्याशियों ने आलाकमान को दी रिपोर्ट, RJD अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल बोले-6 जीते गए नहीं तो खाता भी...?

भारतहम साथ-साथ हैं और 2028 में 2023 की चुनावी जीत दोहराएंगे?, सबको साथ लेकर चलेंगे और आलाकमान फैसले का पालन करेंगे, सिद्धरमैया और शिवकुमार ने दिखाई एकजुटता

भारतकांग्रेस संकटः 2.5 साल फार्मूला?, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद कर्नाटक में मुसीबत, वोक्कालिगा संत ने शिवकुमार का किया समर्थन

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की