लाइव न्यूज़ :

Congress 139th Foundation Day: सोशल मीडिया पर कीमती समय गंवा रहे युवा!, राहुल गांधी ने कहा- युवाओं के पास नौकरी नहीं, देखें वीडियो

By फहीम ख़ान | Updated: December 28, 2023 17:13 IST

Congress 139th Foundation Day: नागपुर रैली में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने शिरकत नहीं की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी रैली को संबोधित करने पहुंचे.

Open in App
ठळक मुद्देकेवल युवाओं को हसीन सपने दिखाए जा रहे हैं.ऐसे सपने जो कभी पूरे नहीं हो सकते है. युवाओं को रोजगार दिलाने की जरूरत है. 

नागपुरः नागपुर में कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘हैं तैयार हम’ रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला किया. राहुल ने कहा कि भारत के युवा बेरोजगारी की वजह से आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपना कीमती समय गंवाते नजर आ जाते है. आज केवल युवाओं को हसीन सपने दिखाए जा रहे हैं. ऐसे सपने जो कभी पूरे नहीं हो सकते है.

जबकि युवाओं को रोजगार दिलाने की जरूरत है. नागपुर रैली में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने शिरकत नहीं की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी रैली को संबोधित करने पहुंचे. कांग्रेस पार्टी ने 2024 के चुनावों के लिए इस रैली में चुनावी अभियान को लांच किया. इस रैली की थीम ‘हैं तैयार हम’ रखी गई थी.

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा देश को जैसे पहले राजा चलाते थे वैसे नहीं चलाया जाना चाहिए. हम जनशक्ति की बात करते है. हमारे सारे कानून आम लोगों को ताकद देने वाले है. भारत में आज विश्वविद्यालयों के कुलपति आज किसी एक संगठन से जुड़े हुए दिखाई दे रहे हैं.

किसी भी कुलपति में योग्यता नहीं है, सिर्फ किसी संगठन से जुड़े होने की वजह से उन्हें कुलपति बनाया गया है. क्या आज भारतीय मीडिया सही में सत्ता की गलतियों को दिखा पा रहा है? देश की सारी एजेंसियां आज दबाव में काम कर रही है. देश की जनता को शक्ति देना ही हमारा लक्ष्य है. सफेद क्रांति में हमने सिर्फ मदद की. असल में महिलाओं ने इसकी शुरुआत की.

हरित क्रांति देश के किसानों ने की. किसानों की शक्ति की वजह से इस देश में हरी क्रांति हुई. आईटी क्रांति भी इस देश के युवाओं ने किया. कांग्रेस पार्टी ने इन सभी को मौका दिया, साथ दिया. पिछले दस साल में केंद्र सरकार ने कितने युवाओं को रोजगार दिया. 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है.

करोड़ों युवाओं की शक्ति आज जाया हो रही है. आज युवा जॉब नहीं करता है बल्कि, सोशल मीडिया में समय बर्बाद कर रहा है. एक तरफ किसानों, युवाओं पर आक्रमक और दूसरी ओर दो -तीन अरब पतियों को देश का सारा धन दे दिया गया है. 1.50 लाख युवाओं ने अग्निवीर योजना से पहले हमें आर्मी में लिया गया था.

फिजिकल टेस्ट भी पास किया. सरकार ने योजना लागू की और इन डेढ़ लाख युवाओं को देश की सेना में नहीं आने दिया. वह युवा रो रहे थे. उन्हें अग्निवीर योजना में भी नहीं लिया, फिर भी दावा करते है कि हम देशभक्त है. इससे देश का फायदा नहीं होने वाला. देश का दमन किया जा रहा है.

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रराहुल गांधीसोनिया गाँधीमल्लिकार्जुन खड़गेPriyanka Gandhi Vadra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप