लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 9717 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: May 12, 2021 00:51 IST

Open in App

रायपुर, 11 मई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 9717 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब बढ़कर 8,73,060 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 459 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 11,981 लोगों ने गृह पृथक वास पूर्ण किया है। राज्य में 199 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज रायपुर जिले से 509, दुर्ग से 229, राजनांदगांव से 277, बालोद से 225, बेमेतरा से 88, कबीरधाम से 324, धमतरी से 252, बलौदाबाजार से 410, महासमुंद से 270, गरियाबंद से 121, बिलासपुर से 566, रायगढ़ से 847, कोरबा से 507, जांजगीर चांपा से 534, मुंगेली से 563, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 284, सरगुजा से 406, कोरिया से 743, सूरजपुर से 677, बलरामपुर से 511, जशपुर से 462, बस्तर से 228, कोंडागांव से 200, दंतेवाड़ा से 85, सुकमा से 50, कांकेर से 257, नारायणपुर से 41 एवं बीजापुर से 49 सामने आये और अन्य राज्य के भी दो नये मरीज हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 8,73,060 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनमें 7,40,283 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 1,21,836 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 10,941 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,50,606 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 2869 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक