लाइव न्यूज़ :

प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई बदलाव नहीं, अस्पताल प्रशासन ने कहा-वह अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर

By भाषा | Updated: August 15, 2020 16:17 IST

मुखर्जी (84) को सोमवार को सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। इससे पहले उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे मुखर्जी की हालत स्थिर बनी हुई है और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी करीबी निगरानी कर रही है। प्रणब मुखर्जी की हालत आज सुबह भी पूर्ववत रही। वह अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोहों को याद करता है, उन्होंने काफी उत्साह से इनमें भाग लिया था...आज भी तिरंगा ऊंचा है।

नई दिल्लीः पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य की स्थिति में शनिवार को भी कोई बदलाव नहीं आया और वह जीवनरक्षक प्रणाली पर ही हैं। उनकी देखभाल करने वाले चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुखर्जी की हालत स्थिर बनी हुई है और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी करीबी निगरानी कर रही है। मुखर्जी (84) को सोमवार को सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। इससे पहले उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘माननीय प्रणब मुखर्जी की हालत आज सुबह भी पूर्ववत रही। वह अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और विशेषज्ञों की एक टीम करीबी निगरानी कर रही है।’’ मुखर्जी के कार्यालय ने स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति द्वारा हाल के वर्षों में किये गये ध्वजारोहण की तस्वीरें भी पोस्ट की और नागरिकों को शुभकामनाएं दी। उनके कार्यालय ने उनकी ओर से ट्वीट किया, ‘‘मुखर्जी की ओर से उनका कार्यालय हाल के वर्षों के कुछ स्वतंत्रता दिवस समारोहों को याद करता है, उन्होंने काफी उत्साह से इनमें भाग लिया था...आज भी तिरंगा ऊंचा है। ’’

ट्वीट में कहा गया है, ‘‘वह स्वस्थ हो रहे हैं, आइए एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक और बहुलतावादी भारत का हम फिर से संकल्प लेते हैं जिसका वह समर्थन करते हैं तथा उम्मीद है कि वह हमारे राष्ट्र के उन मुख्य मूल्यों का समारोह मनाने के लिये यथाशीघ्र वापस आएंगे।’’

उनकी बेटी एवं कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी गत वर्षों में पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी के ध्वजारोहण करने की तस्वीरें ट्वीट की। शर्मिष्ठा ने कहा, ‘‘मेरे बचपन के दिनों में, मेरे पिता और मेरे चाचा गांव में हमारे पैतृक आवास में ध्वजारोहण करते थे। तब से, स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने से वह कभी नहीं चूके थे। पिछले वर्षों के समारोहों की कुछ यादें साझा कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि अगले साल वह निश्चित रूप ऐसा करेंगे। जय हिंद। ’’

टॅग्स :प्रणब मुख़र्जीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए