लाइव न्यूज़ :

मुस्लिमों के स्‍वर्ण मंदिर के बाहर नमाज पढ़ने पर संबित पात्रा ने उठाए सवाल, क्या मस्जिद के बाहर कर सकते हैं यज्ञ-कीर्तन?

By स्वाति सिंह | Updated: February 8, 2020 12:44 IST

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हनुमान जी को अशुद्ध करने का आरोप लगाया है। उन्होंने केजरीवाल को नकली भक्त भी कह डाला। मनोज तिवारी का कहना है कि केजरीवाल जब हनुमान जी की पूजा करने गए थे तो उन्होंने जिस हाथ से जूता उतारा था उसी हाथ से माला पकड़ ली थी। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग जारी है।संबित पात्रा ने स्‍वर्ण मंदिर परिसर के बाहर मुसलमानों के नमाज पढ़ने पर निशाना साधा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने अमृतसर के स्‍वर्ण मंदिर परिसर के बाहर मुसलमानों के नमाज पढ़ने पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा 'क्या मस्जिद के बाहर यज्ञ या कीर्तन किया जा सकता है...हम्म सौहार्द के लिए....अनुमति है? या यह सिर्फ़ वन वे ट्रैफिक है?' दरअसल, पंजाब के अमृतसर में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गोल्डन टेम्पल के बाहर नमाज पढ़ी थी। 

वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीम खान ने शुक्रवार को भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो साझा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। खान ने कहा कि उक्त वीडियो अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान किसी आरएसएस कार्यकर्ता ने बनाया था। उस समय भी उन्होंने वीडियो के बारे में पुलिस से शिकायत की थी। 

खान ने अपने बयान में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया पर एक फर्जी वीडियो साझा कर मुझे और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की है। उसे कानूनन सबक सिखाने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त, साकी नाका पुलिस थाना और यहां तक कि चुनाव आयोग में पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह इसलिए कर रही है क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनावों में इसकी हार निश्चित है। दिल्ली में शनिवार को मतदान जारी और नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। 

उधर, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हनुमान जी को अशुद्ध करने का आरोप लगाया है। उन्होंने केजरीवाल को नकली भक्त भी कह डाला। मनोज तिवारी का कहना है कि केजरीवाल जब हनुमान जी की पूजा करने गए थे तो उन्होंने जिस हाथ से जूता उतारा था उसी हाथ से माला पकड़ ली थी। 

मनोज तिवारी ने कहा कि "वो (अरविंद केजरीवाल) पूजा करने गए थे या हनुमान जी को अशुद्ध करने गए थे? एक हाथ से जूता उतारके, उसी हाथ से माला लेकर...क्या कर दिया? जब नकली भक्त आते हैं ना तो यही होता है। मैंने पंडित जी को बताया, बहुत बार हमुमान जी को धोए हैं।"

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020संबित पात्राभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील