लाइव न्यूज़ :

पिछड़े वर्ग बेरोजगार युवाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सितंबर से

By भाषा | Updated: August 17, 2021 21:44 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग के इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए आगामी एक सितंबर से कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बयान के अनुसार महकमे द्वारा पिछड़े वर्ग के इण्टरमीडिएट पास बेरोजगार युवाओं के लिए केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत पिछड़े वर्ग के गरीब छात्र-छात्राओं को कौशल विकास प्रदान करने के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाता है। योजना के तहत चयनित प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी एक सितम्बर से शुरू करने का प्रस्ताव है। विभाग के अनुसार कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत वर्ष 2021-22 में 15 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान है। वर्ष 2020-21 में इस योजना में उपलब्ध बजट 14 करोड़ 61.02 लाख रुपये से कुल 16875 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान कराया गया है। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत ओ-लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए भुगतान की जाने वाली धनराशि अधिकतम 15,000 रुपये प्रति प्रशिक्षार्थी तथा सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए 3500 रुपये अधिकतम धनराशि सीधे संस्था को भुगतान किये जाने की व्यवस्था है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत