लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में अमृतपाल सिंह के गनमैन के खिलाफ शिकायत दर्ज, फर्जी गन लाइसेंस रखने का मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 30, 2023 16:15 IST

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ पुलिस स्टेशन में वरिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता के बकौल, अमृतपाल का गनमैन वरिंदर सिंह पुलिस की गिरफ्त में है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में पुलिस ने अमृतपाल सिंह के गनमैन के खिलाफ शिकायत दर्ज गनमैन पर फर्जी गन लाइसेंस रखने का आरोप है एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि 2014 में वीरेंद्र सिंह के नाम पर बंदूक का लाइसेंस जारी किया गया था। पंजाब पुलिस द्वारा किश्तवाड़ डीसी को लिखे जाने के बाद इस लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। उसने लाइसेंस जारी करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल क

श्रीनगर: भगौड़ा करार दिए गए वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के गनमैन के खिलाफ जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अमृतपाल के गनमैन वरिंदर सिंह के खिलाफ पुलिस ने फर्जी लाइसेंस के मामले में केस दर्ज कर लिया है।

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ पुलिस स्टेशन में वरिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता के बकौल, अमृतपाल का गनमैन वरिंदर सिंह पुलिस की गिरफ्त में है।

2014 में अमृतपाल के गनमैन वरिंदर सिंह को किश्तवाड़ से बंदूक का लाइसेंस मिला था। लाइसेंस को रिन्यू कराते समय उसने जो दस्तावेज जमा किए, वो सभी दस्तावेज फर्जी थे। फर्जी दस्तावेजों को लेकर अब पुलिस ने एक्शन लिया है।

एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि 2014 में वीरेंद्र सिंह के नाम पर बंदूक का लाइसेंस जारी किया गया था। पंजाब पुलिस द्वारा किश्तवाड़ डीसी को लिखे जाने के बाद इस लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। उसने लाइसेंस जारी करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था और अन्य जिलों से इसे नवीनीकरण कराया है।

बंदूक के लाइसेंस का दुरुपयोग पाया गया है। किश्तवाड़ पुलिस इसे लेकर पंजाब पुलिस के साथ संपर्क में है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह को पंजाब पुलिस ने 27 मार्च को गिरफ्तार कर लिया है। उसे असम की एक जेल में भेज दिया गया है।

आरोप है कि अमृतसर सिंह के अजनाला थाने पर 23 फरवरी को हुए हमले में वह शामिल था। वह पंजाब के तरनतारन क्षेत्र का रहने वाला है।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहजम्मू कश्मीरJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील