लाइव न्यूज़ :

रामकथा वाचक मोरारी बापू के खिलाफ शिकायत, मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर

By निखिल वर्मा | Updated: June 7, 2020 21:30 IST

मोरारी बापू का एक वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में उनके खिलाफ शिकायत की गई है

Open in App
ठळक मुद्देजौनपुर में यदुवंशी सेना ने कथावाचक मोरारी बापू के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी हैदिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में भी मोरारी बापू के खिलाफ शिकायत की गई है

रामकथा वाचक मोरारी बापू के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर की गई है। मोरारी बापू के खिलाफ भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के बारे में अफवाह फैलाने को लेकर शिकायत की गई है। यह शिकायत सीजेएम मुकेश कुमार के कोर्ट में शनिवार (6 जून) को की गई है। मोरारी बापू के खिलाफ अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के मुजफ्फरपुर अध्यक्ष जवाहरलाल राय ने परिवाद दाखिल किया है। मामले को सुनवाई के लिए रख लिया गया है।

शिकायतकर्ता ने कहा है कि मोरारी बापू ने अपने प्रवचन में भगवान श्रीकृष्ण के बेटे-पोते के चरित्र को आपत्तिजनक बातें कही हैं। इससे उनकी भावना को ठेस लगी है।

मुजफ्फरपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में अखिल भारतीय यादव महासभा ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। अखिल भारतीय यादव महासभा का कहना है कि मोरारी बापू ने भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया है।

जौनपुर में यदुवंशी सेना ने कथावाचक मोरारी बापू के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मछलीशहर थाने में तहरीर दी है। ऐसी ही शिकायत दिल्ली में भी हुई है।

टॅग्स :मुरारी बापूबिहारभगवान कृष्णमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए