लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में गृहमंत्री ने पुलिस की तुलना 'कुत्ते' से की, बोले- वेतन से नहीं चल रहा काम, रिश्वत चाहते हो; बयान पर भड़के लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2021 16:56 IST

संगठन ने एक वीडियो क्लिप जारी की है, जिसमें गृहमंत्री की बातें साफ सुनी जा सकती हैं। संगठनों के सदस्यों ने गृह मंत्री की टिप्पणी की निंदा की और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देसंगठन के शिकायती पत्र पर अभी तक स्थानीय पुलिस ने मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।मंत्री ने बाद में स्पष्ट किया कि वह सभी केलिए ऐसा नहीं बोले हैं, बल्कि एक वर्ग को ऐसा कहा है।यह भी कहा कि चिक्कमगलुरु और शिवमोग्गा जिलों में मवेशियों की तस्करी बेरोकटोक जारी है।

भारत:कर्नाटक में किसान संगठन रायता संघ और हसीरू सेने ने राज्य के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है। गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने अपने बयान में पुलिस की तुलना कथित तौर पर कुत्तों से की थी। उन्होंने कहा था कि "पुलिस पशु तस्करी को रोकने के बजाय 'कुत्ते की तरह सोती है' और तस्करों से रिश्वत लेती है।"

किसान संगठन ने सौंपी शिकायती पत्र

इस बात को लेकर किसान संगठन ने राज्य के चिक्कमगलुरु जिले के कोप्पा पुलिस स्टेशन में शिकायती पत्र सौंपी है, हालांकि वहां के पुलिस अधीक्षक हाके अक्षय मचिंद्रा ने कहा कि उन्हें पत्र मिला है, लेकिन अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। मंत्री ने बाद में स्पष्ट किया कि वह सभी के  लिए ऐसा नहीं बोले हैं, बल्कि केवल पुलिस अधिकारियों के एक वर्ग को ऐसा कहा है।

संगठन ने जारी की वीडियो क्लिप

संगठन ने एक वीडियो क्लिप जारी की है, जिसमें गृहमंत्री की बातें साफ सुनी जा सकती हैं। संगठनों के सदस्यों ने गृह मंत्री की टिप्पणी की निंदा की और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मंत्री अफसरों के लिए क्या बोले

वीडियो क्लिप में वे एक पुलिस अफसर पर फोन पर चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि "जो लोग मवेशियों का परिवहन कर रहे हैं वे आदतन अपराधी हैं। आपके अधिकारी इसे अच्छी तरह जानते हैं लेकिन वे रिश्वत लेते हैं और कुत्तों की तरह सोते हैं। आपकी पुलिस को स्वाभिमान की जरूरत है...। आज पूरा पुलिस बल सड़ा हुआ है। हम तनख्वाह दे रहे हैं, लेकिन सिर्फ तनख्वाह पर कोई नहीं रहना चाहता। वे रिश्वत पर जीना चाहते हैं।" वीडियो क्लिप में मंत्री यह भी कह रहे हैं कि चिक्कमगलुरु और शिवमोग्गा जिलों में मवेशियों की तस्करी बेरोकटोक चल रही है।

टॅग्स :भारतकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे