लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः पूर्व चुनाव आयुक्तों ने कहा कि प्रत्येक असहमति को रिकॉर्ड में रखे जाने की आवश्यकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2019 16:05 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के कम से कम तीन मामलों में और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को एक मामले में क्लीन चिट देने के लिए चुनाव आयुक्तों में से एक द्वारा असहमति जताए जाने को लेकर विवाद के बीच दो पूर्व चुनाव आयुक्तों ने कहा कि प्रत्येक असहमति को रिकॉर्ड में रखे जाने की आवश्यकता होती है।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायतकर्ता ईसी के फैसलों में असहमति के बारे में जानने का हकदार: पूर्व निर्वाचन आयुक्तों ने कहाचुनाव आयुक्तों में से एक ने मोदी को वर्धा में एक अप्रैल के और लातूर में नौ अप्रैल के उनके भाषण के सिलसिले में निर्वाचन आयोग द्वारा क्लीन चिट दिए जाने पर असहमति जताई थी।

दो पूर्व चुनाव आयुक्तों ने कहा है कि किसी निर्वाचन आयुक्त द्वारा किसी मामले में जताई गई असहमति का उल्लेख फाइलों में किया जाना होता है और शिकायतकर्ता को इसके बारे में जानने का अधिकार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के कम से कम तीन मामलों में और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को एक मामले में क्लीन चिट देने के लिए चुनाव आयुक्तों में से एक द्वारा असहमति जताए जाने को लेकर विवाद के बीच दो पूर्व चुनाव आयुक्तों ने कहा कि प्रत्येक असहमति को रिकॉर्ड में रखे जाने की आवश्यकता होती है।

इनमें से एक पूर्व चुनाव आयुक्त ने कहा, ‘‘चाहे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया हो या नहीं, आम तौर पर किसी सचिव द्वारा शिकायतकर्ता को जानकारी दी जाती है। लेकिन जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए कि फैसला सर्वसम्मति से लिया गया या बहुमत से।’’

उन्होंने कहा कि असहमति से संबंधित नोट को जानकारी के साथ भेजे जाने की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन शिकायतकर्ता को यह जानने का अधिकार है कि असहमति किसने जताई। दूसरे पूर्व चुनाव आयुक्त ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय की तरह ही असहमति निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जानी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि असहमति आंतरिक विमर्श और लोकतांत्रिक प्रणाली का हिस्सा होती है। इनमें से एक ने कहा, ‘‘यदि उन्होंने शिकायतों पर तभी फैसला किया होता, जब वे प्राप्त हुईं तो वर्तमान स्थिति उत्पन्न नहीं हुई होती।’’ सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयुक्तों में से एक ने मोदी को वर्धा में एक अप्रैल के और लातूर में नौ अप्रैल के उनके भाषण के सिलसिले में निर्वाचन आयोग द्वारा क्लीन चिट दिए जाने पर असहमति जताई थी।

वर्धा में मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर केरल की अल्पसंख्यक बहुल वायनाड सीट से चुनाव लड़ने को लेकर हमला बोला था। वहीं, लातूर में मोदी ने बालाकोट हवाई हमले और पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवानों की शहादत का जिक्र करते हुए पहली बार मतदान करने वालों से वोट देने की अपील की थी।

कहा जाता है कि इसी चुनाव आयुक्त ने शाह को नागपुर में उनके भाषण के सिलसिले में क्लीन चिट दिए जाने पर असहमति जताई थी। नागपुर में भाजपा प्रमुख ने कथित तौर पर कहा था कि केरल का वायनाड निर्वाचन क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां बहुसंख्यक ही अल्पसंख्यक हैं।

निर्वाचन आयोग (चुनाव आयुक्तों की सेवा शर्तें और कार्य निष्पादन) कानून 1991 कहता है कि यदि मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों के बीच किसी मामले में मतभेद होता है, तो ऐसे मामलों में फैसला बहुमत के आधार पर लिया जाएगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर