लाइव न्यूज़ :

समय सीमा खत्म होने के बाद भी प्रचार करने के लिए राहुल के खिलाफ शिकायत

By भाषा | Updated: April 24, 2019 02:19 IST

वायनाड सीट के चुनाव अधिकारी के पास दर्ज शिकायत में राजग प्रत्याशी एवं भारत धर्म जन सेना (बीडीजीएस) नेता तुषार वेल्लापल्ली के मुख्य चुनाव एजेंट सिनिल कुमार जी ने गांधी की तरफ से उनकी महत्तवाकांक्षी न्याय योजना पर किए गए एक ट्वीट के “प्रिंट आउट’’ को संलग्न किया है।

Open in App

जपा नीत राजग ने वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई कि वह ट्विटर के जरिए वोट के लिए खुले आम प्रचार कर रहे थे जबकि निर्वाचन क्षेत्र में मतदान जारी था।

वायनाड सीट के चुनाव अधिकारी के पास दर्ज शिकायत में राजग प्रत्याशी एवं भारत धर्म जन सेना (बीडीजीएस) नेता तुषार वेल्लापल्ली के मुख्य चुनाव एजेंट सिनिल कुमार जी ने गांधी की तरफ से उनकी महत्तवाकांक्षी न्याय योजना पर किए गए एक ट्वीट के “प्रिंट आउट’’ को संलग्न किया है।

कुमार ने आरोप लगाया कि गांधी ने निर्वाचन क्षेत्र में 21 अप्रैल को शाम पांच बजे खुले आम प्रचार करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी वोट मांगने के लिए प्रचार किया। सिनिल कुमार ने अपनी शिकायत में कहा, “राहुल गांधी जो वायनाड से प्रत्याशी हैं उन्हें मतदान जारी रहने के दौरान भी अपने पक्ष में मतों को मोड़ने के लिए खुले आम प्रचार करते हुए देखा गया।”

राजग ने तर्क दिया कि उनके इस कदम ने वायनाड सीट पर निष्पक्ष चुनाव की विश्वसनीयता को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और “इस उम्मीदवार के खिलाफ उचित कठोर कार्रवाई की जाए जिसने चुनाव संहिता, नियमों, कानूनों एवं नियमनों का खुले आम उल्लंघन किया।”

गांधी ने मंगलवार सुबह किए गए अपने ट्वीट में कहा, “पूरे भारत में लाखों युवा मतदान करने के लिए बाहर निकल रहे हैं, इनमें से कई पहली बार मतदान कर रहे हैं। उनके हाथों में भारत का भविष्य है। मुझे भरोसा है कि वह प्रत्येक भारतीय के लिए न्याय चाहते हैं और वे बुद्धिमानी से मतदान करेंगे।”

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीवायनाड लोकसभा सीटवायनाड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब