लाइव न्यूज़ :

जयपुर के कुछ इलाकों में सांप्रदायिक तनाव और उपद्रव, 10 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू, मोबाइल, इंटरनेट सेवा बंद

By भाषा | Updated: August 14, 2019 13:57 IST

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तनाव और उपद्रव प्रभावित इलाकों में जरूरी एहतियाती कदम उठाते हुए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। पुलिस अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले तीन दिन में उपद्रव की घटनाओं के सिलसिले में पांच मामले दर्ज किए गए हैं।अब तक कुल 15 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अन्य शरारती तत्वों की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी।

राजस्थान की राजधानी जयपुर के कुछ इलाकों में सांप्रदायिक तनाव और उपद्रव को देखते हुए 10 थाना क्षेत्रों में पांच दिन के लिए धारा 144 लगा दी गयी है।

इन इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा पहले से ही बंद है। पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन को देखते हुए सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तनाव और उपद्रव प्रभावित इलाकों में जरूरी एहतियाती कदम उठाते हुए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। पुलिस अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘दस थाना क्षेत्रों में पांच दिन के लिए धारा 144 लगाई गई है। पिछले तीन दिन में उपद्रव की घटनाओं के सिलसिले में पांच मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक कुल 15 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अन्य शरारती तत्वों की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी।’’

सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सभी त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों पर पुलिस विशेष इंतजाम करती है। मौजूदा हालात को देखते हुए इस बार नियमित बंदोबस्त के अलावा भी उपाय किए गए हैं।’’

इसके साथ ही सिंह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उल्लेखनीय है कि जयपुर के गलता गेट, ईदगाह सहित कुछ इलाकों में सोमवार रात दो समुदायों में तनाव और पत्थरबाजी की घटनाएं हुई थीं। मंगलवार को दिन में हालात सामान्य रहे, लेकिन रात में शहर के गंगापोल इलाके में फिर तनाव हो गया।

पथराव की घटना के बाद चारदीवारी और आसपास के 10 थाना क्षेत्रों में पांच दिन के लिए धारा 144 लगा दी गयी। इन थाना क्षेत्रों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा सोमवार रात से ही बंद है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने के कई मामले दर्ज किए हैं।

इसके अलावा उसने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले कुछ लोगों को भी चिह्नित किया है। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया