लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने हालिया दंगों के सभी आरोपियों को आरएसएस-भाजपा का सदस्य बताया, अमित शाह को जांच कराने की दी चुनौती

By विशाल कुमार | Updated: May 16, 2022 08:49 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभी आरोपी (हाल के अलग-अलग राज्यों में हुए दंगों में) आरएसएस-भाजपा के हैं, इटली के नहीं। दंगों से फायदा उठाने वाली पार्टी उन्हें भड़का रही है। हिंदुत्व उनका एजेंडा है।

Open in App
ठळक मुद्देगहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दंगों की जांच कराने की चुनौती दी।उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा को आपस में विलय कर लेना चाहिए।

जयपुर: देश के कई हिस्सों में रामनवमी और हनुमान जयंती पर हुए सांप्रदायिक दंगों पर केंद्र सरकार पर एक बार फिर हमला बोलते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दंगों की जांच कराने की चुनौती दी।

गहलोत ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (7 राज्यों में दंगों पर) जांच का आदेश देने का साहस क्यों नहीं दिखा रहे हैं ताकि भविष्य में उन्हें रोका जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया दंगों के सभी आरोपी और आरएसएस और भाजपा के सदस्य हैं और भाजपा को इन दंगों से फायदा पहुंच रहा है।

गहलोत ने कहा कि सभी आरोपी (हाल के अलग-अलग राज्यों में हुए दंगों में) आरएसएस-भाजपा के हैं, इटली के नहीं। दंगों से फायदा उठाने वाली पार्टी उन्हें भड़का रही है। हिंदुत्व उनका एजेंडा है। क्या दंगों से कांग्रेस को फायदा हो रहा है... बस हमें बदनाम कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज आरएसएस का एक प्रचारक देश का प्रधानमंत्री है तो आरएसएस और भाजपा आपस में विलय क्यों नहीं कर लेती हैं।

बता दें कि, हाल ही में रामनवमी और हनुमान जयंती पर दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक सहित 7 राज्यों में सांप्रदायिक दंगे हुए।

टॅग्स :अशोक गहलोतसांप्रदायिक तनावआरएसएसBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?