लाइव न्यूज़ :

पीडीएस लाभार्थियों और बिना राशन कार्ड वाले जरूरतमंदों को मुफ्त राशन देने के लिये प्रतिबद्ध: हुसैन

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों और उन जरूरतमंदों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं।

दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन से उत्पन्न हालात के मद्देनजर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत 17 लाख से अधिक परिवारों को मई और जून के लिये मुफ्त राशन देने की घोषणा की थी। पांच जून से वह उन जरूरतमंदों को भी पांच किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं।

एक बयान में हुसैन के हवाले से कहा गया है, ''दिल्ली सरकार एनएफएस (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) के लाभार्थियों और गैर-पीडीएस जरूरतमंद लोगों, दोनों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।''

हुसैन ने कहा, ''दिल्ली सरकार का मानना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान मुफ्त राशन एक विशेषाधिकार नहीं है, बल्कि अपने लोगों के प्रति सरकार का एक बुनियादी दायित्व है। हम दिल्ली के लोगों को मुफ्त राशन प्रदान कर रहे हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए