लाइव न्यूज़ :

कमांडर अपने अभियान क्षेत्र में अधिक सतर्कता बरतें : लेफ्टिनेंट जनरल नायर

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:18 IST

Open in App

शिलांग, 30 अक्टूबर असम राइफल्स (एआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. नायर ने देश की सीमाओं पर ‘‘अस्थिर वातावरण’’ को देखते हुए शनिवार को बल के सभी कमांडरों से अपने अभियान क्षेत्र में और अधिक सतर्क रहने के लिये कहा है।

अर्द्धसैनिक बल म्यांमा के साथ लगने वाली भारत की सीमा की रक्षा करता है । म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के कारण अशांति बनी हुई है और पड़ोसी देश से कई लोग भागकर पूर्वोत्तर के राज्यों में प्रवेश कर रहे हैं।

एआर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को यहां एक सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल नायर ने अपने अधिकारियों से सभी परिस्थितियों में शांति सुनिश्चित करने को कहा।

नायर ने कहा कि असम राइफल्स ने हमेशा पूर्वोत्तर की सुरक्षा तथा भलाई के लिए काम किया है।

बयान में कहा गया है कि महानिदेशक ने यूनिट कमांडरों को उनके काम के लिए बधाई दी, साथ ही उन्हें ‘‘अस्थिर वातावरण’’ के मद्देनजर हमेशा सतर्क रहने’’ के लिये भी कहा ।

इसमें कहा गया, ‘‘सम्मेलन का जोर विभिन्न क्षेत्रों में अतीत के अनुभव से सबक लेने और बल की बेहतर दक्षता के लिए इन पहलुओं में सुधार करने पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर