लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सरकारी स्कूलों की गतिविधियों की निगरानी के लिये कमान सेंटर की शुरूआत

By भाषा | Updated: June 10, 2021 16:41 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 जून गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में सरकार द्वारा संचालित 54 हजार से अधिक स्कूलों की गतिविधियों की निगरानी के लिये बृहस्पतिवार को गांधीनगर में कमान एवं नियंत्रण केन्द्र का उद्घाटन किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में रूपाणी ने कहा कि गुजरात स्कूलों की वास्तविक समय निगरानी प्रणाली की स्थापना करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

इस नियंत्रण कक्ष के जरिये वरिष्ठ अधिकारी गृह अध्ययन एवं आवधिक मूल्यांकन जैसी विभिन्न योजनाओं और पहलों के कार्यान्वयन की निगरानी कर सकेंगे, जिनकी शुरुआत राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिये की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''गुजरात में 54 हजार से अधिक स्कूल, 1.25 लाख छात्र और चार लाख शिक्षक हैं। इस कमान केन्द्र से हमें दूर-दराज के इलाकों में स्थित स्कूलों की गतिविधियों और प्रदर्शन की निगरानी में मदद मिलेगी। यह केन्द्र शिक्षकों के साथ संवाद के लिये भी उपयोगी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए