लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी की रिहाई पर कॉमेडियन कुणाल कामरा का ट्वीट विवादों में, ट्विटर पर डाली सुप्रीम कोर्ट की मॉर्फ्ड तस्वीर, जजों पर भी टिप्पणी

By विनीत कुमार | Updated: November 12, 2020 09:10 IST

अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अंतरिम जमानत दे दी। इस फैसले के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा की ओर किए गए कुछ ट्वीट विवादों में आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअर्नब गोस्वामी को मिली जमानत के बाद सुप्रीम कोर्ट को लेकर कुणाल कामरा के ट्वीट पर विवादकुणाल कामरा ने अपने ट्वीट में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ पर भी टिप्पणी की है, कोर्ट की अवमानना का बन सकता है मामला

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद स्डैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के किए गए ट्वीट पर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल से कुणाल कामरा के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस शुरू करने की इजाजत मांगी गई है। मुंबई के वकील रिजवान सिद्दिकी ने इस संबंध में अटॉर्नी जनरल को चिट्टी लिखी है।

बार एंड बेंच डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार रिजवान सिद्दकी ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कुणाल कामरा के ट्वीट आपत्तिजनक हैं। उन्होंने कुणाल कामरा के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ पर की गई टिप्पणी सहित सहित सुप्रीम कोर्ट की मॉर्फ्ड तस्वीर को ट्वीट किए जाने का भी जिक्र अपनी चिट्ठी में किया है और इसे भारत के सर्वोच्च अदालत की गरिमा को कम करने की कोशिश बताया है।

कुणाल कामरा ने ये ट्वीट बुधवार को अर्नब गोस्वामी की जमानत को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किए। कुणाल कामरा ने अपने कुछ ट्वीट में सुप्रीम कोर्ट का मजाक बनाते हुए कहा है कि जिस तरह देश की सर्वोच्च अदालत 'राष्ट्रीय हितों' वाले मामलों को देखती है, उसे देखते हुए अब समय आ गया है कि महात्मा गांधी की तस्वीर हटाकर हरीश साल्वे की फोटो लगा दी जाए।

इसके अलावा भी कुणाल कामरा ने तीन और ट्वीट किए। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की एक मॉर्फ्ड तस्वीर ट्वीट की। इसमें सुप्रीम कोर्ट भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है और बीजेपी का झंडा यहा लहरा रहा है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत दे दी थी। कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत देते हुए कहा कि अगर व्यक्तिगत स्वतंत्रता बाधित की जाती है तो यह न्याय का उपहास होगा।

रिहा होने के बाद अर्नब गोस्वामी

जस्टिस चंद्रचूड़ और जस्टिस इन्दिरा बनर्जी की पीठ ने कहा कि अगर राज्य सरकारें लोगों को निशाना बनाती हैं तो उन्हें इस बात का अहसास होना चाहिए कि नागरिकों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिये सुप्रीम कोर्ट है।

अर्नब और अन्य आरोपियों को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की अलीबाग पुलिस ने चार नवंबर को इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां को 2018 में आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन पर आरोप है कि उनकी कंपनियों ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया था। 

टॅग्स :कुणाल कामरासुप्रीम कोर्टअर्नब गोस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम