लाइव न्यूज़ :

कॉलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के तौर पर 10 नामों को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 6, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इन न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति अविनाश गुणवंत घरोटे, न्यायमूर्ति नितिन भगवंतराव सूर्यवंशी, न्यायमूर्ति अनिल सत्यविजय किलोर, न्यायमूर्ति मिलिंद नरेंद्र जाधव, न्यायमूर्ति एम जी सेवीलकर, न्यायमूर्ति वी जी बिष्ट, न्यायमूर्ति डी बी उग्रसेन, न्यायमूर्ति एम एस जावलकर, न्यायमूर्ति एस पी तावडे और न्यायमूर्ति एन आर बोरकर शामिल हैं।

कॉलेजियम ने पांच अप्रैल 2021 को हुई अपनी बैठक में केरल उच्च न्यायालय के पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

इनमें न्यायमूर्ति कोनराड एस दियास, न्यायमूर्ति पी वी कुन्हीकृष्णन, न्यायमूर्ति टी आर रवि, न्यायमूर्ति बेचु कूरियन थॉमस और न्यायमूर्ति गोपीनाथ पी के नाम शामिल हैं।

कॉलेजियम ने एक अन्य प्रस्ताव में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की अतिरिक्त न्यायाधीश विमला सिंह कपूर को उच्च न्यायालय की स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने को मंजूरी दी।

कॉलेजियम की सोमवार को हुई बैठक में इन नामों को अनुमति दी गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने की थी। अनुमोदित प्रस्तावों को मंगलवार को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर डाला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर