लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कॉलेज, विश्वविद्यालय 20 अक्टूबर से दोबारा खुलेंगे:उदय सामंत

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:30 IST

Open in App

मुंबई, 13 अक्टूबर महाराष्ट्र में सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों को प्रत्यक्ष कक्षाओं के लिए 20 अक्टूबर से दोबारा खोला जाएगा और कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके छात्रों को ही कक्षा में उपस्थित रहने की अनुमति रहेगी।

राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह घोषणा की।

महामारी के चलते कई महीने तक बंद रहने के बाद राज्य के कक्षा पांच से 12वीं तक के स्कूलों को चार अक्टूबर से दोबारा प्रत्यक्ष कक्षाएं आयोजित करने की अनुमति दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

सामंत ने कहा, ''सभी गैर-कृषि कॉलेज, राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालय, डीम्ड विश्वविद्यालय, स्व-वित्तपोषित विश्वविद्यालय और उनसे संबद्ध कॉलेज 20 अक्टूबर से प्रत्यक्ष कक्षाएं शुरू कर सकते हैं। शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर टीके की दोनों खुराक लेनी चाहिए।''

उन्होंने कहा कि केवल वही छात्र प्रत्यक्ष कक्षाओं में उपस्थित हो सकते हैं जोकि टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने अब तक टीके की दोनों खुराक नहीं ली है, उन्हें संबंधित कॉलेजों के साथ समन्वय कर जल्द से जल्द टीका लगवाना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि प्रत्यक्ष कक्षाओं में कितने छात्र उपस्थित रह सकते हैं? इसके बारे में स्थानीय विभागों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर विश्वविद्यालय को उससे संबद्ध कॉलेजों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील