लाइव न्यूज़ :

NAAC ने दिया सुझाव, कॉलेजों में 10 प्रतिशत अंक 'तार्किक चिन्तन' का होना चाहिए, उच्चशिक्षा में सुधार के लिए जारी किया श्वेतपत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2022 13:10 IST

राष्ट्रीय मूल्यांकन और मान्यता परिषद के तहत गठित एक विशेषज्ञ समिति ने छात्रों में तार्किक चिन्तन को बढ़ावा देने के लिए कम से कम 10 फीसदी अंक उनके द्वारा हासिल उच्च स्तर के अनुभवजनित ज्ञान को परखकर दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविशेषज्ञ समिति ने कॉलेज स्तर के परीक्षा प्रश्न पत्रों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है।यह प्रस्ताव मूल्यांकन और मान्यता प्रक्रिया को संशोधित करने पर प्रकाशित श्वेत पत्र का हिस्सा है।तार्किक चिन्तन के प्रश्नों को बाद में 20 फीसदी और भविष्य में 40 फीसदी तक बढ़ाने का भी सुझाव दिया गया है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मूल्यांकन और मान्यता परिषद (एनएएसी) के तहत गठित एक विशेषज्ञ समिति ने कॉलेज स्तर के परीक्षा प्रश्न पत्रों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है ताकि छात्रों में तार्किक चिन्तन को बढ़ावा दिया जा सका।

छात्रों में तार्किक चिन्तन को बढ़ावा देने के लिए कम से कम 10 फीसदी अंक उनके द्वारा हासिल उच्च स्तर के अनुभवजनित ज्ञान को परखकर दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

यह प्रस्ताव एनएएसी द्वारा बुधवार को देश में उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन और मान्यता प्रक्रिया को संशोधित करने पर प्रकाशित श्वेत पत्र का हिस्सा है। इसे एनएएसी कार्यकारी समिति के अध्यक्ष भूषण पटवर्धन और पूर्व भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान के प्रोफेसर केपी मोहनन ने लिखा है।

इस श्वेत पत्र की एनएएसी अकादमिक सलाहकार समिति और कार्यकारी समिति ने समीक्षा की है और उसका समर्थन किया है। श्वेत पत्र में ऐसे प्रश्नों के हिस्से को बाद में 20 फीसदी और भविष्य में 40 फीसदी तक बढ़ाने का भी सुझाव दिया गया है। छात्रों के बीच उच्च स्तर की अनुभूति का विकास एक प्रमुख राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 का प्रस्ताव है।

टॅग्स :एजुकेशननेशनल एजुकेशन पालिसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?