लाइव न्यूज़ :

यूपी, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान में शीत लहर का प्रकोप, छाया घना कोहरा, अलाव तापते दिखे लोग

By अनिल शर्मा | Updated: December 19, 2022 10:39 IST

शनिवार राजस्थान में सीकर का फतेहपुर क्षेत्र  सबसे ठंडे स्थान के रूप में दर्ज किया गया जहां रात न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार चुरू में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, करौली में 3.5 डिग्री, संगरिया (हनुमानगढ़) में 4.5 डिग्री तापमान रहा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। पंजाब के लुधियाना में तापमान में गिरावट और धुंध देखी गई। देखने को मिला। वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं पंजाब के लुधियाना में तापमान में गिरावट और धुंध देखी गई। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में आज कोहरा छाया रहा।

नई दिल्लीः भारत के कई राज्यों में शीत लहर (cold wave) ने दस्तक दे दी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में शीत लहर देखने को मिला। कई जगहों पर धुंध छाया रहा। पहाड़ी राज्यों समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में शीत लहर का प्रकोप और बढ़ेगा।

एएनआई के मुताबिक, हरियाणा के बहादुरगढ़ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और शीत लहर जारी है। इस दौरान सुबह घना कोहरा देखने को मिला। वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं पंजाब के लुधियाना में तापमान में गिरावट और धुंध देखी गई। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में आज कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक हफ्ते में पारा और भी गिर सकता है। इससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। हिमालय के तराई वाले राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल,  उत्तर प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आने वाले हफ्ते में धुंध छाई रह सकती है।

शनिवार राजस्थान में सीकर का फतेहपुर क्षेत्र  सबसे ठंडे स्थान के रूप में दर्ज किया गया जहां रात न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार चुरू में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, करौली में 3.5 डिग्री, संगरिया (हनुमानगढ़) में 4.5 डिग्री, अलवर व पिलानी में 5.4-5.4 डिग्री, सीकर में 5.5 डिग्री व नागौर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारLudhianaदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील