लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में शीत लहर, राजस्थान के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: January 12, 2021 01:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी उत्तर भारत में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किये हैं। वहीं कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े हैं।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा इसमें और गिरावट होने की संभावना है। वहीं पंजाब और हरियाणा भी कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना है और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया ।

राजस्थान में शीत लहर जारी है और पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किये हैं।

कश्मीर के श्रीनगर में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो कि पिछले रात शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से ज्यादा है। घाटी में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है क्योंकि ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के केलोंग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। केलोंग शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण