लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में गलनः राजस्थान के चुरू और सीकर में तापमान शून्य से नीचे, भटिंडा में पारा 1.2 डिग्री लुढ़का, दिल्ली-यूपी में धुंध-कोहरे ने बढ़ाई आफत

By अनिल शर्मा | Updated: January 3, 2023 13:01 IST

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाने का पूर्वानुमान लगाया है और बुधवार को घना कोहरा छा सकता है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान के अनेक इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया।सोमवार रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में अगले कुछ दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा।

नई दिल्लीः कड़ाके की सर्दी व धुंध ने उत्तर भारत के लोगों को हिला कर रख दिया है। 1 जनवरी से शीत लहर का असर काफी बढ़ गया है जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। राजस्थान के अनेक इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। सोमवार रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तो चुरू में शून्य से नीचे 0.9 डिग्री तापमान रहा।

पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में सबसे ठंडा स्थान भटिंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। 

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भी मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा छाने की वजह से दृश्यता घट गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाने का पूर्वानुमान लगाया है और बुधवार को घना कोहरा छा सकता है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बात उत्तर प्रदेश की करें तो, यहां मंगलवार कई इलाकों में शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। गोरखपुर में आज कोहरा छाया रहा। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते दिखे। वाराणसी और लखनऊ में भी घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में अगले कुछ दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। शीत लहर को देखते हए लखनऊ और मैनपुरी में क्रमशः 12वीं और आठवीं तक के स्कूल 7 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।

टॅग्स :विंटरउत्तर प्रदेश समाचारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत