लाइव न्यूज़ :

शीत लहर को देखते हुए लखनऊ में 8वीं तक के सभी स्कूलों का बदला गया समय, 10 जनवरी तक प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक खोलने का आदेश

By अनिल शर्मा | Updated: January 2, 2023 08:23 IST

इटावा में 5 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तीन जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के आगरा, इटावा, बदायूं, बरेली और बिजनौर में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टिया बढ़ा दी हैं।लखनऊ में 8वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे खोलने के आदेश दिए गए हैं।

शीत लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के पांच जिलों मे स्कूलों के बंद करने के आदेश के बीच लखनऊ में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों के खुलने और बंद करने के समय में परिवर्तन किया गया है। लखनऊ के बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय दिनांक 2 जनवरी 2023 से 10 जनवरी 2023 तक प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे।

यूपी के आगरा, इटावा, बदायूं, बरेली और बिजनौर में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टिया बढ़ा दी हैं। इन जिलों में शीत लहर को देखते हुए 31 दिसंबर तक सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे लेकिन ठंड में इजाफे को देखते हुए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। वहीं लखनऊ में 8वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे खोलने के आदेश दिए गए हैं, अपराह्न 2 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

इटावा में 5 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तीन जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई है। बेसिक के सरकारी स्कूलों में 14 जनवरी तक शीतकाली अवकाश पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। बिजनौर में तीन जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव