लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी से रिश्ते सुधारने की कोशिश करते दिखे राज्यपाल धनखड़, लेकिन चाय कॉफी पर कुछ नहीं बोलीं CM

By भाषा | Updated: January 27, 2020 20:35 IST

पश्चिम बंगाल सचिवालय में एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सरकार को राजभवन से राज्य की प्रथम महिला नागरिक को रेड रोड पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री के लिए बनाये गये घेरे में बैठने की अनुमति देने का अनुरोध प्राप्त हुआ था। 

Open in App

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपने गतिरोध को समाप्त करने का प्रयास करते हुए उनसे यहां गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री के घेरे में अपनी पत्नी के लिए एक सीट आरक्षित करने का अनुरोध किया था। हालांकि अधिकारियों ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया था। 

राज्य सचिवालय में एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सरकार को राजभवन से राज्य की प्रथम महिला नागरिक को रेड रोड पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री के लिए बनाये गये घेरे में बैठने की अनुमति देने का अनुरोध प्राप्त हुआ था। 

आईएएस अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं होने के अनुरोध के साथ कहा, ‘‘बंदोबस्त करने का अनुरोध किया गया था ताकि प्रथम महिला नागरिक की सीट मुख्यमंत्री के पास हो। लेकिन कुछ प्रोटोकॉल की वजह से यह नहीं हो सका।’’ रविवार को समारोह संपन्न होने के बाद धनखड़ को बनर्जी से संक्षिप्त बातचीत करते हुए देखा गया था। राज्यपाल ने अपनी और पत्नी सुदेश की बनर्जी के साथ कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर डालीं। 

धनखड़ ने समारोह के बाद ट्वीट किया था, ‘‘परेड समाप्त होने के बाद राज भवन के लिए रवाना होने से पहले की कुछ तस्वीरें। किसी भी तरह का संवाद ही सकारात्मक दिशा में बढ़ा सकता है।’’ शाम को बनर्जी ने राज भवन में ‘एट होम’ समारोह में हिस्सा लिया और दोनों के बीच बातचीत की झलकियां देखने को मिलीं। 

समारोह की शुरूआत में राष्ट्रगान की धुन बजने के बाद धनखड़ दंपती और बनर्जी साथ में बैठे, लेकिन कुछ मिनट बाद मुख्यमंत्री राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों से घिरे एक कोने में जाकर बैठ गयीं। ‘एट होम’ समाप्त होने तथा राष्ट्रगान की धुन बजने के बाद बनर्जी धनखड़ के पास गयीं। बनर्जी के वहां से निकलने से पहले धनखड़ ने उनसे किसी दिन चाय या कॉफी पर बातचीत के लिए आने का आमंत्रण दिया। 

बनर्जी ने चेहरे पर बड़ी सी मुस्कराहट लाते हुए मुख्य सचिव राजीव सिन्हा की ओर देखा। हालांकि उन्होंने मुलाकात के लिए कोई समय तय नहीं किया। धनखड़ ने समारोह की कुछ तस्वीरें डालते हुए ट्वीट किया, ‘‘राज भवन में आयोजित समारोह से मुख्यमंत्री के प्रस्थान करते समय के कुछ क्षण। उनकी रवानगी के समय संकेत दिया कि हमें व्यापक हित में जल्द संवाद शुरू करना चाहिए। उम्मीद है कि जल्द ऐसा होगा।’’

टॅग्स :जगदीप धनखड़ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण