लाइव न्यूज़ :

कोयला घोटाला मामला: सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार के परिवार के सदस्यों को समन भेजा

By भाषा | Updated: March 12, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार मेनका गंभीर के परिवार के दो सदस्यों को उस करोड़ों रुपये के कोयला चोरी मामले के सिलसिले में शुक्रवार को समन जारी किये जिसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा की जा रही है। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

सूत्रों ने बताया कि बनर्जी की पत्नी की बहन मेनका गंभीर के पति अंकुश अरोड़ा और अंकुश के पिता पवन अरोड़ा को पूछताछ के लिए 15 मार्च को सीबीआई के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने बनर्जी की पत्नी रुजिरा और पत्नी की बहन मेनका गंभीर से घोटाले में उनकी कथित संलिप्ता को लेकर फरवरी के आखिर सप्ताह में पूछताछ की थी।

बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

सूत्रों के अनुसार, गंभीर ने पूछताछ के दौरान सीबीआई को बताया कि उन्हें कुछ भी पता नहीं है और उनके पति और ससुर को पता था कि क्या हो रहा है।

एजेंसी को घोटाले के सरगना अनूप मांझी उर्फ लाला की तलाश है, जो फरार है। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है।

सीबीआई ने शहर और राज्य के आसनसोल और रानीगंज में स्थित माझी के कई परिसरों पर छापे मारे थे।

जांच एजेंसी का मानना है कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से संबंधित अवैध खनन हजारों करोड़ रुपये का है और यह कि इस अपराध से अर्जित धन का कुछ हिस्सा हवाला के माध्यम से लेन-देन किया गया था, जिसके लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जांच में शामिल हो गया है।

28 नवंबर, 2020 को, सीबीआई ने कोयला चोरी के मामले में 45 अलग-अलग जगहों पर छापे मारे थे जिसमें पश्चिम बंगाल में स्थित जगह भी शामिल थे।

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी है और वह तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए प्रचार कर रही है।

ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस 2011 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में आई थी और 2016 में भी उसने जीत का सिलसिला जारी रखा था। अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के डायमंड हार्बर से सांसद हैं और उनका पार्टी में काफी प्रभाव है। वह विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की ओर से प्रचार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए