लाइव न्यूज़ :

Delhi-NCR में CNG 2 रुपये प्रति किलो महंगी हुई, गुरुग्राम में 81.94 रुपये पहुंची कीमत

By विशाल कुमार | Updated: May 15, 2022 09:08 IST

हालिया बढ़ोतरी के साथ, सीएनजी की कीमत अब दिल्ली में 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा में 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 81.94 रुपये हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएनजी की कीमत अब दिल्ली में 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। नोएडा में 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 81.94 रुपये हो गई है।इस बीच आईजीएल ने देश के अन्य हिस्सों में भी गैस की कीमतों में इजाफा किया है।

नई दिल्ली: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने रविवार सुबह 6 बजे से दिल्ली-एनसीआर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है।

हालिया बढ़ोतरी के साथ, सीएनजी की कीमत अब दिल्ली में 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा में 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 81.94 रुपये हो गई है।

इस बीच आईजीएल ने देश के अन्य हिस्सों में भी गैस की कीमतों में इजाफा किया है। बढ़ोतरी के बाद रेवाड़ी में सीएनजी 84.07 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है; करनाल और कैथल में 82.27 रुपये प्रति किलो; कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 85.40 रुपये और अजमेर, पाली और राजसमंद में 83.88 रुपये की है।

बता दें कि, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें बढ़ाने के साथ ही पिछले साल अक्टूबर से शहर के गैस वितरक समय-समय पर कीमतें बढ़ा रहे हैं।

टॅग्स :दिल्ली-एनसीआरमहंगाईतेल की कीमतेंनॉएडागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?