लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के सीएम वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने कोरोना पर की अधिकारियों के साथ समीक्षा, प्रदेश में आज सुबह तक 266 मामले आए सामने

By अनुराग आनंद | Updated: April 6, 2020 18:25 IST

आंध्र प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशेष मुख्य सचिव जवाहर रेड्डी ने बताया कि आज सुबह 9 बजे तक 266 कोरोना पॉजिटिव मामलों का पता चला है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में 243 ऐसे कोरोना के मामले हैं जो तबलीगी जमात के कार्यक्रम शामिल हुए थे या उनके संपर्क में आए थे।आंध्र प्रदेश के सीएम ने कोरोना से लड़ने के लिए अधिकारियों के साथ योजना भी बनाई है।

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के सीएम वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने कोरोना पर की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। इस बैठक के बाद आंध्र प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशेष मुख्य सचिव जवाहर रेड्डी ने बताया कि आज सुबह 9 बजे तक 266 कोरोना पॉजिटिव मामलों का पता चला है।

उनमें से 243 ऐसे हैं जो तबलीगी जमात के कार्यक्रम शामिल हुए थे या उनके संपर्क में आए थे।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 693 नए केस सामने आए हैं। भारत में कोविड​​-19 मामलों की संख्या सोमवार को बढ़कर 4067 तक पहुंच गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 109 हो गई।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा,  1445 कोरोना वायरस केस तबलीगी जमात से संबंधित हैं। 76 प्रतिशत केस पुरुषों में और 24  प्रतिशत महिलाओं में पाए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के 3666 रोगियों का इलाज चल रहा है, जबकि 291 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों के लिए केंद्र की तरफ से 1100 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा आज 3000 करोड़ रुपये और भेजा जा रहा है।

गृह मंत्रालय में संयुक्त सचतिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे कोविड-19 के इलाज में महत्वपूर्ण मेडिकल ऑक्सीजन की अबाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। दैनिक प्रेस वार्ता में उन्होंने तबलीगी जमात से जुड़े एक सवाल में कहा, अब तक तबलीगी जमाती और उनके संपर्क में आए 25000 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। हरियाणा के उन पांच गांवों को सील कर अलग कर दिया गया है जहां तबलीगी जमात के सदस्य ठहरे थे। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के एक अधिकारी ने कहा है कि कोरोना की जांच के लिए 5 लाख टेस्टिंग किट का ऑर्डर दिया गया है। 2.5 लाख किट 8-9अप्रैल को मिल जाएंगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसवाई एस जगमोहन रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील