लाइव न्यूज़ :

जनता दर्शन में सीएम योगी की अधिकारियों को सख्त हिदायत- पीड़ितों की मदद में विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी

By भाषा | Updated: May 20, 2023 16:18 IST

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है, तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए और किसी स्तर पर जानबूझकर प्रकरण को लंबित रखा गया है, तो वहां जिम्मेदारी सुनिश्चित कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में विलंब नहीं होना चाहिएः सीएमयूपी सीएम ने कहा कि दोनों मामलों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।योगी ने जमीन पर कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया।

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को हिदायत दी कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

योगी ने कहा कि यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है, तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए और किसी स्तर पर जानबूझकर प्रकरण को लंबित रखा गया है, तो वहां जिम्मेदारी सुनिश्चित कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में योगी ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है और हर समस्या का प्रभावी रूप से निस्तारण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर ही हिदायत दी कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करें। कुछ मामलों में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है, तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। उन्होंने कहा कि हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए।

योगी ने जमीन पर कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया। हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल के खर्च के बारे में जल्द से जल्द जानकारी जुटाकर और उचित प्रक्रिया पूरी करके शासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद उपलब्ध कराई जाएगी। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह