लाइव न्यूज़ :

यूपी में सरकारी कर्मचारियों पर सीएम योगी की नकेल, नौकरशाहों को बिना अनुमति के बयान जारी करना पड़ेगा भारी

By राजेंद्र कुमार | Updated: June 20, 2024 21:03 IST

देश में यूपी के इन नौकरशाहों की फौज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पकड़ बनाने की ठान ली है। इसके तहत राज्य में सभी सरकारी कर्मचारियों को बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर लेख लिखने और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने पर रोक लगा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के बड़े प्रदेश में करीब 1200 आईएएस और आईपीएस कार्यरत हैंराज्य के तमाम सीनियर आईएएस और आईपीएस केंद्र सरकार में अहम पदों का दायित्व संभाल रहे हैयूपी के इन नौकरशाहों की फौज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पकड़ बनाने की ठान ली है

लखनऊ: देश में कैडर के हिसाब से नौकरशाहों की सबसे बड़ी तादाद उत्तर प्रदेश में हैं। इस प्रदेश में करीब 1200 आईएएस और आईपीएस कार्यरत हैं। राज्य के तमाम सीनियर आईएएस और आईपीएस केंद्र सरकार में अहम पदों का दायित्व संभाल रहे है। देश में यूपी के इन नौकरशाहों की फौज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पकड़ बनाने की ठान ली है। इसके तहत राज्य में सभी सरकारी कर्मचारियों को बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर लेख लिखने और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने पर रोक लगा दी गई है। अब से राज्य में सोशल मीडिया पर भी बिना अनुमति के बयानबाजी या नीतियों को लेकर सवाल उठाना सरकारी कर्मचारियों पर भारी पड़ सकता है।

अब यह कार्य नहीं करेंगे सरकारी कर्मचारी : 

राज्य के अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुर्वेदी ने शासन के आला अफसरों को दो पेज का एक पत्र भेजकर उन्हें 'सरकारी सेवकों के संचार माध्यमों (मीडिया) के उपयोग' के नियम याद दिलाए हैं। इस दो पेज के पत्र में लिखा गया है कि प्रदेश के सरकारी कार्मिकों के आचरण को विनियमित करने के लिए सरकारी कर्मचारियों की आचरण नियमावली 1956 प्रभावी है। इस नियमावली के बाद भी सरकारी कर्मियों की बयानबाजी से असहज स्थिति पैदा हो रही है। इसे रोका जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाए। 

इस पत्र में मीडिया में बात रखने के लिए सरकारी कर्मचारियों के लिए तय गाइडलाइन का उल्लेख किया गया है। इसके मुताबिक कोई सरकारी कर्मचारी सरकार या संबंधित प्राधिकारी से अनुमति के बिना मीडिया में लिखा-पढ़ी नहीं करेगा। कोई ऐसा लेख या बयान नहीं जारी करेगा, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों या सरकार के फैसलों की आलोचना होती हो। किसी सूचना का भी अनधिकृत लेन-देन नहीं करेगा. यह भी कहा गया है कि मीडिया का स्वरूप अब विस्तृत हो चुका है। इसमें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा सोशल मीडिया (फेसबुक, एक्स, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम ) और डिजिटल मीडिया भी शामिल है।

इसलिए जारी हुआ आदेश : 

सरकारी कर्मचारियों के लेकर यह आदेश जारी करने की वजह क्या है? इस सवाल को लेकर जब कार्मिक विभाग के अफसरों से सवाल किया गया तो यह बताया गया कि लोकसभा चुनाव के दौरान सूबे के तमाम आईएएस और आईपीएस अफसरों ने सोशल मीडिया पर अपने विचार लिखे थे, जो सरकार की नीतियों के खिलाफ थे। इस कारण से पत्र जारी कर अब यह कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी नियमावली में स्पष्ट प्रावधान के बावजूद कुछ सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मीडिया में बयान अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। 

सरकारी कर्मचारियों के बयानों से सरकार के समक्ष असहज स्थिति पैदा हो रही है। अधिकारियों-कर्मचारियों का यह काम नियमों की अवहेलना और अनुशासनहीनता का परिचायक है, इसलिए इन निर्देशों का अपने सभी अधीनस्थों में कड़ाई से अनुपालन कराएं। नियमावली के विपरीत कोई आचरण करता पाया जाए, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथIASIPS
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी