लाइव न्यूज़ :

हाथरस मामले में सीएम योगी ने लिया बड़ा फैसला, केंद्र से CBI जांच कराने की सिफारिश की

By अनुराग आनंद | Updated: October 3, 2020 20:55 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने मीडिया व विपक्ष द्वारा लगातार हाथरस मामले में उठाए जा रहे सवाल को देखते हुए इस मामले की जांच सीबीआई से कराने से सिफारिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी व राहुल गांधी ने घर के अंदर जाकर पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात की। पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि परिवार न्यायिक जांच चाहता है।

लखनऊ:  हाथरस गैंगरेप मामले में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश की सरकार पर लगे आरोप व परिवार वालों की तरफ से स्थानीय प्रशासन पर लगाए जा रहे आरोप को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में सीबीआई जांच के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से सिफारिश की है।

खुद सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। सीएम योगी ने कहा कि हाथरस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधीप्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिवार से की मुलाकात-

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधीप्रियंका गांधी हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस पहुंचे। मिल रही जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने हाथरस में पीड़िता के परिवार वालों से बंद कमरे में बातचीत की है। परिवार वालों से उनकी मुलाकात समाप्त हो गई है।

इस दौरान मौके पर मीडिया समेत स्थानीय लोगों की भारी भीड़ थी। लेकिन, प्रशासन ने भीड़ को बाहर ही रोक दिया। इसके बाद प्रियंका गांधी व राहुल गांधी ने घर के अंदर जाकर परिवार वालों से मुलाकात की। 

हाथरस पीड़िता के भाई ने कहा, हम मौजूदा जांच से संतुष्ट नहीं है क्योंकि हमें सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। परिवार के लोगों ने कहा कि जिस डीएम ने हमें खुलेआम धमकी दी उसे अभी तक निलंबित नहीं किया गया है।

पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि परिवार न्यायिक जांच चाहता है। उन्होंने कहा कि हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे।

हाथरस जाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज तो बचाने आई प्रियंका गांधी-

उत्तर प्रदेश में हुए हाथरस गैंगरेप मामले में यूपी पुलिस के संदेहास्पद भूमिका को लेकर विपक्ष लगातार योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा है। आज (शनिवार) को एक बार फिर से जब कांग्रेस के सभी सांसदों के साथ हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी दिल्ली से यूपी के तरफ चले बॉर्डर पर यूपी पुलिस ने काफिला को रोक दिया था। 

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता व यूपी पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की नौबत भी आई। यूपी पुलिस ने जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया तो वहां मौजूद प्रियंका गांधी एक कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस की लाठी से बचाने के लिए बीच में आ गई। कवच बनकर अपने पार्टी के कार्यकर्ता को प्रियंका गांधी ने बचा लिया। इसके बाद सोशल मीडिया व खबरों में इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है।

 

टॅग्स :हाथरसयोगी आदित्यनाथसीबीआईप्रियंका गांधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील