लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी ने विभागों को दी हिदायत, 'प्रवासी कामगारों को रोजगार दिलाने के लिए तालमेल से काम करें'

By गुणातीत ओझा | Updated: June 29, 2020 05:43 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोविड-19 महामारी की चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। इसके विरुद्ध लड़ाई बाकी है। मुख्यमंत्री का कहना था कि इसके मद्देनजर सावधानियां बरतना, सजगता एवं बचाव के सभी उपायों का पालन करते हुए निरन्तर आर्थिक गतिविधियों को भी तेजी से आगे बढ़ाना है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोविड-19 महामारी की चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं।सीएम योगी ने प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को रोजगार दिलाने के लिए सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर काम करने की हिदायत दी है।

गोंडा/अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन के दौरान राज्य में लौटे प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को रोजगार दिलाने के लिए सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर काम करने की हिदायत दी है। मुख्यमंत्री ने रविवार को गोंडा और अयोध्या के दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक ने कहा कि प्रदेश में बाहर से आए श्रमिकों और कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, जिससे सभी को रोजगार मिल सके।

उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ से प्रेरित ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यक्रम’ कुछ जमीन पर उतारने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं बैंकों के साथ अच्छा समन्वय बनाएं और जो लोग स्वरोजगार करना चाहते हैं उन्हें ऋण उपलब्ध कराया जाए। योगी ने कहा कि कोविड-19 महामारी की चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। इसके विरुद्ध लड़ाई बाकी है। मुख्यमंत्री का कहना था कि इसके मद्देनजर सावधानियां बरतना, सजगता एवं बचाव के सभी उपायों का पालन करते हुए निरन्तर आर्थिक गतिविधियों को भी तेजी से आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने समय से कदम उठाए हैं जिससे राज्य में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति नियंत्रित है। उनका कहना था कि इस महामारी से बचाव के प्रयास जारी रखते हुए, बाढ़ और बरसात से होने वाली बीमारियों से भी बचना है। साथ ही, सामान्य जनजीवन को भी आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगाह किया कि अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रमिक/कामगार काफी दिनों बाद आए हैं, इसलिए राजस्व विवाद के दृष्टिगत भी सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की छूट नहीं है तथा गौ तस्करी सहित आपराधिक मामलों एवं सांप्रदायिक घटनाओं को प्रत्येक दशा में रोका जाए। मुख्यमंत्री ने अयोध्या भ्रमण के दौरान जिला अस्पताल पहुंचकर ओ0पी0डी0 संचालन, इमरजेंसी व्यवस्थाओं और वार्डों की स्थिति का जायजा लिया और वहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से उनकी समस्याओं के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी