लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ का आजम खान पर निशाना, कहा- रामपुर का शोषण करने वाले दुर्गति भुगत रहे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 18:57 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, रामपुर को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं नहीं बनाई बल्कि वे योजनाएं सिर्फ एक व्यक्ति पर केंद्रित होने के साथ-साथ शोषण का साधन बनीं, अंततः उन्हें उसकी दुर्गति भी भुगतनी पड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने रामपुर में 72 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 22 परियोजनाओं का किया लोकार्पणअखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, पहले रामपुर के चाकू गलत हाथों में थेसीएम ने कहा- जिन्होंने अपने स्वार्थ के लिए रामपुर का शोषण किया वे आखिरकार इसका परिणाम भुगत रहे हैं

रामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और रामपुर से मौजूदा विधायक आजम खान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘जिन्होंने अपने स्वार्थ के लिए रामपुर का शोषण किया वे आखिरकार इसका परिणाम भुगत रहे हैं।’

मुख्यमंत्री ने यहां 72 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित और निर्माणाधीन 22 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘रामपुर की अपनी ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान है और हमें इसे किसी भी हाल में बनाए रखना है।’’ 

आजम खान का नाम लिए बगैर उनपर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘‘मगर ऐसे लोग, जिनके एजेंडे में विकास और जनकल्याण का कोई स्थान नहीं था, जिन लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए रामपुर का शोषण किया। जिन्होंने रामपुर को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं नहीं बनाई बल्कि वे योजनाएं सिर्फ एक व्यक्ति पर केंद्रित होने के साथ-साथ शोषण का साधन बनीं, अंततः उन्हें उसकी दुर्गति भी भुगतनी पड़ रही है।" 

गौरतलब है कि सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल आजम खां वर्तमान में रामपुर सदर से पार्टी विधायक हैं। पूर्व में वह रामपुर से सांसद भी रह चुके हैं। खां भ्रष्टाचार, अवैध कब्जे तथा चोरी समेत विभिन्न आरोपों के लगभग 89 मुकदमों में करीब 27 महीने तक सीतापुर जेल में बंद रहे थे और पिछली मई में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था। उनके खिलाफ पिछले दिनों एक मामले के गवाह को धमकाने के आरोप में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। 

खान ने विधायक बनने के बाद रामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था जिस पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार घनश्याम लोधी को जीत मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामपुर के लोग विकास, सुरक्षा और खुशहाली के साथ खड़े हुए और एक नए युग की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जनता ने घनश्याम लोधी को रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत दिलाकर इसका स्पष्ट संदेश भी दे दिया है। 

मुख्यमंत्री ने राज्य की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उस सरकार में अपने लाभ के लिए योजनाएं बनायी जाती थीं। पैसा तो सरकार का होता था लेकिन निहित स्वार्थों के कारण कोई काम नहीं होता था। यही कारण है कि रामपुर का राजकीय मुर्तुजा इंटर कॉलेज एक पार्टी विशेष (सपा) का कार्यालय बन गया था।’’ 

उन्होंने दावा किया, ‘‘200 साल पुराने मदरसा आलिया को निजी संस्थान में बदलने की कोशिश की गई। वहां रखी दुर्लभ पांडुलिपियों को बिना किसी अनुमति के कब्जे में लेने की कोशिश की गई। हालांकि भाजपा सरकार ने उन पांडुलिपियों को बचाने का काम किया और किसी को भी ऐसी चीजों से खेलने नहीं दिया जाएगा।" उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘रामपुर का सिटी मांटेसरी स्कूल, जहां स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी ठहरा करते थे, उस पर भी कब्जा करने की कोशिश की गई।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इतना ही नहीं ऐसी अनेक योजनाएं और परियोजनाएं जो रामपुर के लिए महत्वपूर्ण हो सकती थीं, उनमें रुकावट पैदा की गई और पिछले 10-12 वर्षों से एक साजिश के तहत रामपुर को विकास और खुशहाली से वंचित रखा गया। ऐसे लोगों को बेनकाब करने के लिए मैं नियमित रूप से रामपुर आता रहता हूं और आप सब से आग्रह करता हूं कि अपनी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बर्बाद ना करें।" 

आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त राज्य बना रहेगा और यहां अपराध, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। रामपुरी चाकू के जरिए सपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पहले रामपुर के चाकू गलत हाथों में थे और वे शोषण और स्वार्थ का केंद्र बिंदु बन गए थे। लेकिन जब यह चाकू सही हाथ में आया, तब भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उस रामपुरी चाकू को नागरिकों और व्यापारियों को सुरक्षा देने के लिए इस्तेमाल किया।’’ 

उन्होंने कहा कि रामपुर का चाकू अब निवेश का माध्यम भी बन गया है। जरूरी है कि हम सभी इस विकास का हिस्सा बनें। रामपुर अब बदल रहा है और यहां देश के पहले 'अमृत सरोवर' का उद्घाटन किया गया है।

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :योगी आदित्यनाथआज़म खानरामपुरसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए