लाइव न्यूज़ :

सपा-बसपा गठबंधन को लेकर सीएम योगी का हमला, जानिए किसने क्या कहा 

By धीरज पाल | Updated: January 12, 2019 17:09 IST

सपा-बसपा गठबंधन में लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बटंवारा भी कर दिया है। यूपी में कुल लोकसभा सीटों में से 38 बसपा और 38 सपा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस गठबंधन को लेकर किस पार्टी ने क्या कहा- 

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 नजदीक आते ही राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल का दौरा शुरू हो गया है। लखनऊ में आज राजनीतिक इतिहास में बड़ा बदलाव तब दिखा जब बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव एक साथ मंच पर दिखे और लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का एलान किया। इस गठबंधन के एलान के बाद राजनीतिक गलियारों की सरगर्मियां बढ़ गई। सपा-बसपा गठबंधन को लेकर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और तमाम बड़ी पार्टियां अपनी-अपनी राय रख रही हैं। 

सपा-बसपा गठबंधन में लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बटंवारा भी कर दिया है। यूपी में कुल लोकसभा सीटों में से 38 बसपा और 38 सपा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस गठबंधन को लेकर किस पार्टी ने क्या कहा- 

सपा-बसपा गठबंधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- सपा-बसपा गठबंधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह जातिवादी, भ्रष्ट और अवसरवादी मानसिकता का गठबंधन है, जो विकास और सुशासन नहीं चाहता है। जनता सब जानती है और इस बेमेल गठबंधन को सही जवाब देगी।  

सपा-बसपा गठबंधन पर अमर सिंह ने कहा- सपा-बसपा गठबंधन पर राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने मुलायम सिंह की वकालत की। सिंह ने कहा समाजवादी पार्टी के संस्थापक हमेशा मुलायम सिंह जी रहेंगे। अब वो इस विकास से पूरी तरह कट गए है। उन्होंने कहा कि बैनर पर, मायावती, मुलायम सिंह और अखिलेश एक साथ नहीं होंगे या केवल अखिलेश और मायावती ही होंगे, 'बुआ और बबुआ'

बिहार के तेजस्वी यादव ने कहा- राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि बीजेपी के हार की शुरुआत उत्तर प्रदेश और बिहार से हो चुकी है। 

इसके अलावा रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन बेमेल है जो 2019 के लोकसभा चुनाव में सफल नहीं होगा। उन्होंने दावा किया उत्तर प्रदेश में दलित समाज राजग गठबंधन के साथ रहेगा और 2014 की तरह 2019 में भी राजग को भारी सफलता मिलेगी।

दरअसल, सपा और बसपा आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश की 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे । दो सीटें छोटी पार्टियों के लिए छोड़ी गई हैं जबकि अमेठी और रायबरेली की दो सीटें कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ना तय किया गया है ।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर