लाइव न्यूज़ :

सीएम उद्धव ठाकरे ने अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का दावा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 25, 2021 19:33 IST

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने दावा किया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सैंडल से पिटाई की जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देराणे ने मंगलवार को विवादास्पद टिप्पणी की थी।मैं किसी से नहीं डरता और मैं पीछे नहीं हट रहा।उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बेशर्म कहा था।

मुंबईः शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में अपनी गिरफ्तारी के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी भाजपा नेताओं-अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।

 

महाड स्थित एक अदालत से मंगलवार को जमानत मिलने और बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय से राहत पाने के बाद राणे ने संवाददाताओं से कहा कि वह राज्य में सत्ताधारी शिवसेना से नहीं डरते। राणे ने कहा, “मैं किसी से नहीं डरता और मैं पीछे नहीं हट रहा। मेरे शब्द मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) के खिलाफ गुस्से का इजहार थे जो भारत की आजादी का वर्ष भूल गए थे। मैंने संवाददाताओं से सिर्फ वह कहा था जो वह पहले कह चुके हैं, इसलिए यह अपराध कैसे हो सकता है।”

राणे ने मंगलवार को विवादास्पद टिप्पणी की थी जिसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राणे को गिरफ्तार कर महाड की अदालत में पेश किया था जहां से मंगलवार रात उन्हें जमानत मिल गई थी। यह पूछे जाने पर कि वह महाराष्ट्र की शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार की आलोचना कैसे करेंगे, उन्होंने कहा, “मैं अच्छे शब्दों का इस्तेमाल कर उनकी आलोचना करूंगा।”

राणे ने कहा कि ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आदेश दिया था कि ‘सेनाभवन’ (मुंबई स्थित पार्टी मुख्यालय) पर हमला करने वाले लोगों के जबड़े तोड़ दें। उन्होंने दावा किया कि ठाकरे ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सैंडल से पिटाई की जानी चाहिए।

राणे ने कहा, “उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बेशर्म कहा था। उन्होंने कहा था कि वह जानबूझकर शाह के बारे में असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कितनी सभ्य भाषा है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, “शिवसेना के मुताबिक अगर मैं एक गैंगस्टर था, उसी पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। क्या पार्टी के लिए यह ठीक था?”

उन्होंने कहा, “मैं चुप नहीं बैठूंगा। आने वाले दिनों में हम सभी संसदीय साधनों और कानूनी शक्तियों का उपयोग कर एमवीए सरकार को घेरेंगे।” शिवसेना विधायकों द्वारा मौखिक रूप से धमकी दिए जाने के बारे में राणे ने कहा, “मैं हैरान हूं, क्या उन्होंने कभी एक चूहा भी मारा होगा।” 

टॅग्स :Narayan Raneउद्धव ठाकरेUddhav Thackerayयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए