लाइव न्यूज़ :

पदभार संभालते ही अधिकारियों से बोले सीएम ठाकरे, जनता के पैसे की बर्बादी के खिलाफ सतर्क रहें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 17:14 IST

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने मन्त्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें निर्देश दिए कि वे विकास संबंधी कार्यों को तुरंत शुरू करें और जनता के पैसे की बर्बादी के खिलाफ सतर्क रहें।

Open in App
ठळक मुद्देदोपहर 2 बजे के कुछ ही देर बाद मंत्रालय की छठी मंजिल पर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में गए और अपना कार्यभार संभाला।जब वे मंत्रालय पहुँचे, तो उन्होंने भवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने दोपहर 2 बजे के कुछ ही देर बाद मंत्रालय की छठी मंजिल पर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में गए और अपना कार्यभार संभाला।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने मन्त्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें निर्देश दिए कि वे विकास संबंधी कार्यों को तुरंत शुरू करें और जनता के पैसे की बर्बादी के खिलाफ सतर्क रहें।

कार्यालय के बाहर ‘उद्धव बाला साहेब ठाकरे’ नाम की एक प्लेट लगी है। जब वे मंत्रालय पहुँचे, तो उन्होंने भवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। बांद्रा स्थित ठाकरे परिवार के निवास स्थान मातोश्री से मंत्रालय जाने के दौरान, वह रास्ते में दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक पर रुके और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने गुरुवार की शाम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने रात में पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। ठाकरे शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन ‘महा विकास अघाडी’ की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। ठाकरे के अलावा छह अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें शिवसेना, कांग्रेस और रांकापा के दो-दो नेता शामिल हैं। 

ठाकरे सरकार शनिवार को विश्वास मत का प्रस्ताव पेश कर सकती है

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार शनिवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश कर सकती है। विधानभवन के सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शनिवार को विश्वास मत पेश होने की ‘ज्यादा संभावना’’ है।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ठाकरे से तीन दिसंबर तक बहुमत साबित करने को कहा है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस ने महा विकास आघाडी नाम का गठबंधन बनाया है। शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने बृहस्पतिवार की शाम में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके कुछ घंटे बाद उन्होंने अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी। ठाकरे के साथ ही, छह अन्य मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दो-दो सदस्य शामिल थे। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उद्धव ठाकरेशिव सेनाशरद पवारकांग्रेसआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब