लाइव न्यूज़ :

"97 फीसदी हिंदू आबादी होने के बावजूद इंसानियत की विचारधारा ने भाजपा को हराया", कांग्रेस के 85वें अधिवेशन बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

By भाषा | Updated: February 26, 2023 07:49 IST

कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुलकर पार्टी की तारीफ की है। ऐसे में इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि ''गांधी परिवार वह राजनीतिक परिवार है जिसने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है।''

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के 85वें अधिवेशन में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी के लिए कुछ कहा है। उन्होंने कहा है कि राज्य में 97 फीसदी हिंदू आबादी होने के बावजूद कांग्रेस की इंसानियत की विचारधारा ने भाजाप को हराया है। सीएम सुक्खू ने यह भी कहा है कि भाजपा से किसी एक नेता का नाम बताने जो देश की आजादी के लिए बलिदान दिया हो।

रायपुर:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि उनके राज्य में 97 प्रतिशत हिंदू आबादी होने के बावजूद पिछले साल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी इंसानियत की विचारधारा से भाजपा को हरा दिया है। 

इस पर बोलते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू कहा कि कांग्रेस 2024 के आम चुनाव में भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर तभी जवाब दे सकती है जब पार्टी अपनी विचारधारा को सशक्त करते हुए आगे बढेगी। वह यहां नवा रायपुर के राज्योत्सव स्थल पर कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन के दूसरे दिन बोल रहे थे। 

कांग्रेस की इंसानियत की विचारधारा ने भाजपा को राज्य में हराया है- सीएम सुक्खू

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगे कहा है कि ''हिमाचल प्रदेश एक छोटा राज्य है लेकिन (हमारे लिए) जीत (चुनावों में) बड़ी थी । हिमाचल प्रदेश की 97 फीसदी आबादी हिंदू है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इसी राज्य से आते हैं। इसे देखते हुए हमने हिंदू विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाली भाजपा को हराने की रणनीति बनाई। कांग्रेस की इंसानियत की विचारधारा ने उस विचारधारा को पराजित किया और पार्टी की जीत सुनिश्चित की।’’ 

भाजपा के एक भी नेता ने नहीं दिया है आजादी में कोई योगदान- सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्र के निर्माण और देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा, ''गांधी परिवार वह राजनीतिक परिवार है जिसने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है।''

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी से एक नेता का नाम बताने के लिए कहा जिसने बलिदान दिया हो। उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी का इतिहास बलिदानों से भरा पड़ा है। हमें उनके बलिदान का इतिहास लेकर आगे बढ़ना है। हम भाजपा की जनविरोधी नीतियों और लोगों को बांटने वाली नीति का जवाब तभी दे पाएंगे जब हम अपनी विचारधारा को सशक्त करते हुए आगे बढ़ेंगे।’’ 

टॅग्स :सुखविंदर सिंह सुक्खूहिमाचल प्रदेशBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप