लाइव न्यूज़ :

CM ने नाम पर बोले अशोक गहलोत, पार्टी नेतृत्व का फैसला सबको होगा मान्य

By स्वाति सिंह | Updated: December 13, 2018 19:39 IST

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी कार्यकर्ताओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी जो भी फैसला करेंगे, उसका वह स्वागत करेंगे।

Open in App

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी फैसला करेगा वह सभी को मान्य होगा।

गहलोत ने संवाददाताओं से कहा ‘‘मुख्यमंत्री के बारे में फैसला कभी भी हो सकता है। राहुल गांधी जी सभी लोगों से बात कर रहे हैं और यह अच्छी बात है कि सभी की राय ली जा रही है। जो भी फैसला होगा वह सभी को मान्य होगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे शांति बनाए रखें । इस चुनाव में कार्यकर्ताओं ने बहुत अच्छा काम किया है और राहुल गांधी जी ने उनकी मेहनत की सराहना की है।’’ इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी कार्यकर्ताओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी जो भी फैसला करेंगे, उसका वह स्वागत करेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अशोक गहलोत और पायलट दोनों शामिल हैं। दोनों के समर्थकों ने अपने नेताओं के पक्ष में जमकर नारेबाजी की है।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावअशोक गहलोतसचिन पायलटराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील