लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले सीएम, बुधवार तक विभागों का बंटवारा, राज्यपाल चाहते थे कि नियम और प्रोटोकॉल का पालन हो

By भाषा | Updated: December 30, 2019 20:04 IST

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विभागों का बंटवारा कल (मंगलवार) या परसों (बुधवार) तक कर दिया जाएगा।’’ विधानभवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के कांग्रेस नेता के सी पडवी को डांट लगाने के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने मामले को तवज्जो नहीं दी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्यपाल चाहते थे कि नियम और प्रोटोकॉल का पालन हो।’’कोश्यारी ने कड़े लहजे में तुरंत पडवी को रोका और उनसे कहा, ‘‘जो लिखा हुआ है उसे ही पढ़ें।’’

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार के कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार शाम कहा कि एक-दो दिनों में विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विभागों का बंटवारा कल (मंगलवार) या परसों (बुधवार) तक कर दिया जाएगा।’’ विधानभवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के कांग्रेस नेता के सी पडवी को डांट लगाने के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने मामले को तवज्जो नहीं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्यपाल चाहते थे कि नियम और प्रोटोकॉल का पालन हो।’’ पडवी जब राज्य सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान कैबिनेट मंत्री की शपथ ले रहे थे तो लिखित शपथ विवरण पढ़ने के बाद कुछ पंक्तियां मतदाताओं के आभार में बोल गए।

कोश्यारी ने कड़े लहजे में तुरंत पडवी को रोका और उनसे कहा, ‘‘जो लिखा हुआ है उसे ही पढ़ें।’’ मालाबार हिल में मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ की दीवारों को कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर बंदरंग किए जाने के विवाद पर ठाकरे ने कहा, ‘‘दीवारों पर जो पेंट करना चाहते हैं, करें लेकिन हम खुद को काम से साबित करेंगे।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशरद पवारआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण