लाइव न्यूज़ :

"जानबूझकर केरल को कमतर दिखाने का प्रयास कर रहे हैं पीएम मोदी", सीएम पिनराई विजयन ने किया प्रधानमंत्री पर पलटवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2023 08:13 IST

मामले में बोलते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में बंदरगाह शहर कोच्चि में अपने राजनीतिक कार्यक्रम ‘युवम 2023’ के दौरान केरल में कथित बेरोजगारी सहित कई ऐसे बयान दिए जो ‘‘आधारहीन और तथ्यों से परे’’ थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम पिनराई विजयन ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य ने केंद्र के हाथों केवल ‘‘उपेक्षा और भेदभाव’’ का अनुभव किया है।यही नहीं केरल के सीएम विजयन ने पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयान को ‘‘आधारहीन और तथ्यों से परे’’ बताया है।

तिरुवनंतपुरम:  केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को कई मुद्दों पर राज्य सरकार के खिलाफ टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘‘जानबूझकर राज्य को कमतर दिखाने की कोशिश’’ कर रहे हैं। 

यही नहीं मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पीएम मोदी के बेरोजगारी वाले बयान को ‘‘तथ्यों से परे’’ भी बताया है। 

केरल सीएम ने क्या दावा किया है

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य ने केंद्र के हाथों केवल ‘‘उपेक्षा और भेदभाव’’ का अनुभव किया है और वंदे भारत ट्रेन लाने से ये बातें नहीं छिपेंगी। विजयन ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में बंदरगाह शहर कोच्चि में अपने राजनीतिक कार्यक्रम ‘युवम 2023’ के दौरान केरल में कथित बेरोजगारी सहित कई ऐसे बयान दिए जो ‘‘आधारहीन और तथ्यों से परे’’ थे। 

पीएम मोदी पर केरल सीएम ने लगाया यह आरोप

यही नहीं मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यह भी दावा किया है कि ‘‘प्रधानमंत्री ने जानबूझकर केरल को कमतर दिखाने की कोशिश की।’’ यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केरल के मुख्यमंत्री ने युवाओं को नौकरी देने के लिए राज्य सरकार की पहल और लोक सेवा आयोग के माध्यम से की गई नियुक्तियों का विवरण भी दिया है। 

टॅग्स :पिनाराई विजयनकेरलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील