लाइव न्यूज़ :

CPI-M के जनरल कन्वेंशन में बोले नीतीश- मेरा सुझाव मानेंगे तो 100 से नीचे होगी भाजपा, कहा- जल्दी फैसला कीजिए, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: February 18, 2023 15:27 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राजद नेता ने कहा कि आज देश का माहौल और परिस्थिति ऐसी है कि भाजपा के खिलाफ बोलने पर आप पर छापे मारे जाएंगे, चरित्र हनन किया जाएगा...

Open in App
ठळक मुद्दे पटना के एसके मेमोरियल हॉल में CPI-M का 11वां जनरल कन्वेंशन आयोजित हुआ।वाम नेताओं के अलावा नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव समेत कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शामिल हुए।नीतीश कुमार ने सभी दलों को एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने की अपील की।

पटनाः बिहार के पटना में आयोजित CPI-M के 11वें जनरल कन्वेंशन में नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस को कहा कि अगर आपने मेरा कहा माना तो भाजपा 100 सीट से नीचे चली जाएगी। नीतीश कुमार ने कहा कि हम इंतजार कर रहे हैं आप जल्दी फैसला ले लीजिए। 

नीतीश ने कहा, कहाँ-कहाँ, किसके साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ना है, ये जिस दिन आप (कांग्रेस) फैसला कर लेंगे, हम उस दिन एकजुट हो जाएंगे। अगर मेरा सुझाव मानें और सब साथ मिलकर लड़ें तो ये (भाजपा) 100 से नीचे जाएंगे लेकिन अगर मेरा सुझाव नहीं मानेंगे तो क्या होगा वो आप जानिए। बकौल नीतीश- ये सोच लीजिएगा देशहित में तो आपको भी फायदा होगा, देश को भी फायदा होगा। 

 बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राजद नेता ने कहा कि आज देश का माहौल और परिस्थिति ऐसी है कि भाजपा के खिलाफ बोलने पर आप पर छापे मारे जाएंगे, चरित्र हनन किया जाएगा, छवि को बिगाड़ा जाएगा या जेल भेजा जाएगा और अगर आप भाजपा के साथ रहोगे तो आप हरिश्चंद्र कहलाएंगे।

तेजस्वी ने आगे कहा,  भाजपा के साथ रहने पर आप पर कितना भी दाग लगा होगा वाशिंग मशीन के अंदर साफ कर दिया जाएगा। आप सब लोग देश के संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं इसलिए हम आप सबको धन्यवाद देते हैं।

गौरतलब है कि पटना के एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित CPI-M के 11वें जनरल कन्वेंशन में वामदलों के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत कई नेता उपस्थित रहे।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?