लाइव न्यूज़ :

आज शाम अचानक सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से की मुलाकात, बिहार में जारी सियासी बवंडर के बीच हलचलें हुई तेज

By एस पी सिन्हा | Updated: January 25, 2023 22:20 IST

आपको बता दें कि बीते दिनों जदयू उपेंद्र कुशवाहा ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि जदयू के बड़े बड़े नेता भाजपा से संपर्क में हैं। इस मामले पर जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार के साथ हूं, वो जिधर जाएंगे मैं उनके साथ ही रहूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की है। उन्होंने जीतन राम मांझी से आज शाम को मुलाकात की है। ऐसे में इस मुलाकात को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है।

पटना: जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के बयान के बाद जदयू के अंदर शुरू हुए उथल-पुथल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं के बीच बुधवार शाम चार बजे मुलाकात हुई है। ऐसे में इस मुलाकात को लेकर बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है।

बहुत ही अहम मानी जा रही है यह मीटिंग

आपको बता दें कि महागठबंधन में जारी खींचतान के बीच दोनों नेताओं की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि वर्तमान हालात पर मांझी और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत हुई होगी। इस मुलाकात को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाईं जा रही हैं। 

दरअसल, बीते दिनों जदयू उपेंद्र कुशवाहा ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि जदयू के बड़े बड़े नेता भाजपा से संपर्क में हैं। इस मामले पर जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार के साथ हूं, वो जिधर जाएंगे मैं उनके साथ ही रहूंगा। 

जो नीतीश को करेगा कमजोर वह खुद हो जाएगा कमजोर- पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी

मामले में मांझी ने कहा कि किसी के साथ मतभेद हो सकता है पर मनभेद नहीं होता है। भाजपा के साथ क्या है वो नीतीश कुमार ही बता सकते हैं। मांझी ने यह भी कहा कि जो नीतीश कुमार को कमजोर करेगा वो खुद कमजोर हो जाएगा। मांझी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि महागठबंधन में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। 

बता दें कि बिहार में राजद, जदयू और कांग्रेस समेत महागठबंधन में 7 पार्टियां हैं जिसमें जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भी शामिल है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चार विधायक हैं। वहीं महागठबंधन में जारी खींचतान पर जीतन राम मांझी ने एक बार फिर दोहराया है कि हमारी पार्टी नीतीश कुमार के साथ खड़ी है। नीतीश कुमार जहां रहेंगे हम उनके साथ खड़े रहेंगे। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम