लाइव न्यूज़ :

बिहार: 5 जनवरी 2023 से शुरू होगी सीएम नीतीश कुमार का समाज सुधार यात्रा, कहा-शराबबंदी समेत कई अन्य मुद्दों पर लेंगे जनता से फीडबैक

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2022 16:50 IST

आपको बता दें कि कोरोना के बढते प्रभाव के सवाल पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा है कि दूसरे देशों के साथ ही भारत और बिहार में नए मामले सामने आ रहें हैं। उन्होंने आगे कहा कि गया में बड़ी संख्या में आए विदेशी कोरोना संक्रमित मिले हैं इसलिए हब सबको सतर्क रहने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम नीतीश कुमार ने समाज सुधार यात्रा को लेकर एक एलान किया है। उन्होंने कहा है कि 5 जनवरी 2023 से यह यात्रा शुरू होने वाली है।सीएम के अनुसार यात्रा में शराबंदी समेत कई अन्य मुद्दों पर जनता से फीडबैक लिया जाएगा।

पटना: नए साल में यात्रा पर निकलने का खुलासा खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कर दिया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.अरूण जेटली की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 5 जनवरी से समाज सुधार यात्रा की शुरुआत लोकतंत्र की जननी वैशाली से शुरू करने वाले हैं। 

इसमें विकास योजनाओं के साथ ही शराबबंदी पर चर्चा की जाएगी। वहीं लालू यादव के खिलाफ सीबीआई जांच पर नीतीश कुमार ने कहा कि समझ लीजिए हम लोग साथ आ गए इसीलिए यह जांच हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा किे देख लीजिए ये क्या हो रहा हैं?

अपने को लेकर और लालू यादव के बारे में क्या बोला सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लालू जी हो या हम लोगों सबका जीवन खुला किताब है। इसलिए उनको जितनी बार जांच करनी है, करे ले कोई फर्क नहीं पड़ता। वही, अपने आगामी समाज सुधार यात्रा को लेकर कहा कि कल से परसों तक रुट तय कर लिया जाएगा कि उनकी यात्रा किन-किन जिलों से होकर गुजरेगी। 

उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा के दौरान वो इन जिलों में चल रही सरकारी योजनाओं की भी समीक्षा करेंगे। 

गंगा नमामि योजना में आयोजित विशेष बैठक पर क्या बोले सीएम नीतीश

इसके साथ ही वह वहां की जनता से यह फीडबैक भी लेंगे की उनकी नजर में सरकार कैसी चल रही है और उन्हें क्या कुछ कठनाई हो रही है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके साथ ही पीएम मोदी की गंगा नमामि योजना को लेकर आयोजित विशेष बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के शामिल होने की खबर पर कहा कि ऐसा पहले भी होता रहा है। 

इससे पहले की बैठक में उस समय के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी शामिल हुए थे और इस बार उन्हौने वर्तमान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के शामिल होने के लिए कहा है। इसमें गंगा की गाद समेत अन्य मुद्दों को इसमें उठाया जाएगा। ऐसे में कुछ लोग इसे बेवजह उनके शामिल नहीं होने को लेकर मुद्दा बना रहें हैं। 

सीएम नीतीश ने कोरोना पर सतर्क रहने को कहा है

वहीं कोरोना के बढते प्रभाव के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि दूसरे देशों के साथ ही भारत और बिहार में नये मामले आ रहें हैं। गया में बड़ी संख्या में आए विदेशी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसलिए हब सबको सतर्क रहने की जरूरत है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए